सरेराह पत्नी पर चाकू से हमला कर हत्या
नई दिल्ली । भारत नगर में रात पति ने पत्नी अफसाना पर सरेराह चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या और दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपती में मनमुटाव था और अफसाना जनवरी से बुनकर कॉलोनी स्थित मायके में रह रही थी। जावेद ने कई बार पत्नी को मायके से लाने की कोशिश की, लेकिन उसने इंकार कर दिया था। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब सात बजे भारत नगर थाना बाजार में अफसाना की गर्दन व छाती पर चाकू से कई वार करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि लोगों ने महिला को दीपचंद बंधु अस्पताल पहुंचा दिया है, जहां डॉक्टरों ने उसे म़ृत घोषित कर दिया है। अस्पताल में मिली छोटी बहन ने बताया कि अफसाना पर जावेद ने चाकू से हमला किया है। छह साल पहले उसकी शादी डी ब्लॉक, जहांगीरपुरी निवासी जावेद से हुई थी। इनके दो बच्चे भी हैं। दंपती में किसी बात पर विवाद चल रहा था। जनवरी में अफसाना बच्चों के साथ मायके आ गई थी। शनिवार शाम अफसाना बच्चों और छोटी बहन के साथ बाजार से घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जावेद ने उस पर हमला कर दिया।भाग रहे आरोपी को लोगों ने दबोचा
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
डॉ दर्शनी प्रिय ने दिया बताया भारतीय ज्ञान परंपरा को अर्वाचीन
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान