अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का टीजर हुआ आउट
'पुष्पा: द राइज' के सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट आसमान छू रही है. अल्लू अर्जुन एक बार फिर 'पुष्पा' बनकर बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए आ रहे हैं. रश्मिका मंदाना का 'श्रीवल्ली' और अल्लू अर्जुन का 'पुष्पा' के किरदार में कई पोस्टर रिवील करने के बाद अब 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है. 'पुष्पा: द रूल' में अल्लू अर्जुन की पहली झलक ही रोंगटे खड़े कर देने वाली है.
'पुष्पा 2' का टीजर हुआ वायरल
'पुष्पा 2' के टीजर की शुरुआत में एक आलीशान मंडप तैयार दिखता है. हजारों लोग त्रिशूल लिए और सिंदूर उड़ाते नजर आते हैं. फिर पैरों में घूंघरू बांधे और आंखों में काजल लगाते अल्लू अर्जुन का रौंगटे खड़े कर देने वाली झलक दिखती है. कान में झुमका खनकाते, माथे पर तलवार से बिंदी पर कट बनाते और त्रिशूल लेकर शंख बजाते अल्लू अर्जुन स्क्रीन पर आते हैं. टीजर में साड़ी पहने, गले में नींबू की माला और चेहरे पर नीला रंग लगाए अल्लू अर्जुन एक्शन अवतार में दुश्मनों की पिटाई करके आगे बढ़ते दिखाई देते हैं.
खूब ग्रैंड और इंटेंस है 'पुष्पा 2' का टीजर
अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' का टीजर अपने आप में इस बात का सबूत है कि साल 2021 में आई 'पुष्पा: द राइज' के सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड टूटने वाले हैं. सुकुमार निर्देशित औऱ मैथरी मेकर्स के प्रोडक्शन में बनी अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की फिल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त 2024 को दस्तक देने वाली है. फिल्म के सिनेमाघरों में आने की तारीख मेकर्स ने टीजर के साथ ऑफिशियल कर दी है. पुष्पा 2 के टीजर ने फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट चार गुणा बढ़ा दी है.
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
डॉ दर्शनी प्रिय ने दिया बताया भारतीय ज्ञान परंपरा को अर्वाचीन
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह