अवैध उत्खनन पर खनिज अमले की आधीरात छापामार कार्रवाई
बिलासपुर । बिलासपुर खनिज विभाग ने 06 जुलाई को रात्रि में ग्राम कुकुर्दीकला, अमलडीहा, उदयबंद, गतौरा लोधीपारा, लोफंदी, सेंदरी, कछार निरतू और धुरीपारा मंगला क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों का सघन जांच किया गया। रात्रि लगभग 3 बजे को ग्राम कुकुर्दीकला, थाना एवं तहसील-पचपेड़ी में शिवनाथ नदी के भीतर दो नग चैन मांउटेड मशीन को खनिज रेत के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर नदी के बाहर खड़ा कर जप्तकर सील किया गया। दो नग लोड हाइवा को नदी के रास्ते मे फंसे होने के कारण चैन माउंटेड मशीन मालिक के सुपुर्दगी में दिया गया। एक हाइवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी की अभिरक्षा मे रखा गया है। ग्राम गतौरा में मुरूम मिक्स चिल्ली पत्थर का अवैध परिवहन करते 2 ट्रेक्टर को जप्तकर पुलिस थाना सरकंडा के अभिरक्षा मे रखा गया है। ग्राम कछार मे खनिज रेत के अवैध परिवहन करते 1ट्रेक्टर को जप्त कर पुलिस थाना कोनी के अभिरक्षा मे रखा गया है। सभी के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
डॉ दर्शनी प्रिय ने दिया बताया भारतीय ज्ञान परंपरा को अर्वाचीन
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल