खरगे ने अपनी पारंपरिक सीट से दामाद को मैदान में उतारा
बेंगलुरु। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के मल्लिकार्जुन खरगे इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। खरगे के बेटे प्रियांक ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने में नहीं दिखाई दिलचस्पी तो खरगे ने कर्नाटक की अपनी पारंपरिक सीट गुलबर्गा से दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि को मैदान में उतारा है।
दरअसल गुरुवार को कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी हुई उसमें खरगे का नाम नहीं था। कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे प्रियांक खरगे, जो फिलहाल गुलबर्गा में चित्तपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और कर्नाटक सरकार में मंत्री हैं, उनको भी लोकसभा चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं थी इसलिए कांग्रेस ने खरगे के दामाद को टिकट देकर मैदान में उतारा है। कर्नाटक की पारंपरिक सीट गुलबर्गा से खरगे 2009 और 2014 से यहां से ही चुनाव जीते थे, लेकिन वो 2019 में चुनाव हार गए थे।
खरगे को टिकट न देने पर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कहा कि खरगे के पास पार्टी का बहुत काम हैं, क्योंकि उनके पास कई जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी मामलों के प्रबंधन के अलावा, उन्हें इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों के साथ समन्वय करना होगा। साथ ही, राज्यसभा में उनका कार्यकाल अभी खत्म नहीं हुआ है।
चुनाव लड़ने को दामाद भी इच्छुक नहीं थे
खरगे के दामाद डोड्डामणि एक व्यवसायी हैं जो शैक्षणिक संस्थानों का प्रबंधन भी करते हैं। सूत्रों से पता चला है कि वह भी चुनाव लड़ने का तैयार नहीं थे, लेकिन ससुर और कांग्रेस के समझाने पर उन्होंने बात मान ली। उन्होंने अपने ससुर खरगे के चुनावी अभियानों के प्रबंधन और रणनीति बनाने में हमेशा पर्दे के पीछे से ही काम को अंजाम दिया है।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
डॉ दर्शनी प्रिय ने दिया बताया भारतीय ज्ञान परंपरा को अर्वाचीन
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे