हनुमानताल पुलिस को भनक तक नहीं, CSP ने मारा छापा
जबलपुर। हनुमानताल क्षेत्र में लम्बे समय से चल रहे जुआंफड़ पर गोरखपुर सीएसपी एमडी नागोतिया ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। जहां से सीएसपी ने अपनी टीम के साथ दस जुआंडिय़ों को गिरफ्तार कर 50 हजार रुपए जब्त किए है। इसके बाद हनुमानताल पुलिस ने जुआंडिय़ों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि हनुमानताल क्षेत्र की आंगनबाड़ी केन्द्र के पास लम्बे समय से जुआंफड़ संचालित किया जा रहा था। इस बात से हनुमानताल पुलिस अंजान थी, लेकिन बीती रात गोरखपुर सीएसपी एमडी नागोतिया को सम्भागीय गस्त के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमानताल आंगनबाड़ी केन्द्र के पास मैदान बिजली खम्बे के नीचे लाईट में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दांव लगाकर जुआं खेल रहे हैं। जिसपर थाना हनुमाताल पुलिस स्टाफ को हमराह लेकर आंगनबाड़ी केन्द्र के पास मैदान में दबिश दी गई। पुलिस को देखते ही लाईट की रोशनी में जुआं खेल रहे युवकों में भगदड़ मच गई। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से अनिकेत जांगड़े उर्फ अनिकेत खटीक, आदित्य खटीक, सुमित खटीक, अंकित खटीक, अनुराग विश्वकर्मा, अंकित कुमार बेन, शिव खटीक सभी निवासी सिद्धदात्री मंदिर के पास खटीक मोहल्ला, धर्मेन्द्र खटीक निवासी बकरा मंडी खटीक मोहल्ला, शिवम सोनी निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल, अभिषेक खटीक निवासी बड़ी खेरमाई खटीक मोहल्ला हनुमानताल को गिरफ्तार कर 50 हजार 300 रूपये नगद व ताश पत्ते जब्त किए है। जुआडिय़ों को पकडऩे में नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एमडी नागोतिया, थाना हनुमानताल के प्रधान आरक्षक शिवशंकर यादव, आरक्षक आशीष, साजिद, थाना गोरखपुर के आरक्षक सौरभ तिवारी, चौकी प्रभारी उखरी उप निरीक्षक संजय गुर्जर,आरक्षक अमर, अजय, कन्ट्रोल रूम में आरक्षक विक्रम बसेडिया की सराहनीय भूमिका रही।

अंडों के दाम में उछाल, सावन से पहले रिटेल बाजार में ₹9 प्रति पीस तक पहुंची कीमत
होर्मुज-लाल सागर तनाव के बीच तेल बाजार में हलचल, जानिए भारत पर कितना पड़ेगा असर
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
E-हाजिरी के विरोध में उतरे आउटसोर्स कर्मचारी, 7 दिन का अल्टीमेटम
'सिर्फ एक फर्क है'... अश्विन ने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को लेकर खोला राज
शिक्षा मंत्री पर उठे सवालों के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज, दोपहर 3:30 बजे होगी चर्चा
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा सक्रिय, पटना में नितिन नवीन ने संभाला मोर्चा
NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित