मातम के बीच परिवार के सदस्यों ने डाला वोट
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। मंगलवार को तीसरे चरण के लिए छग की रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा व सरगुजा पर मतदान हो रहा है। इस बीच संसदीय सीट सरगुजा के गांव लहपटरा में एक ऐसा भी परिवार है, जिसके घर में मातम पसरा हुआ है और उसके बावजूद वह मतदान करने आए है।
पिता का घर में पड़ा है शव, लेकिन..
दरअसल, इस परिवार के मुखिया यानी पिता की उसके बेटे ने ही पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी बेटे को सोमवार को गिरफ्तार कर चुकी है। एक जगह घर पर पिता का शव पड़ा हुआ है तो वहीं बेटा जेल में बंद है। इसके बावजूद इस परिवार के सदस्यों ने मतदान करना बेहद जरूरी कार्य समझा। मन में पीड़ा और उदास चेहरों के साथ सुबह-सुबह मतदान केंद्र पहुंच कर सभी ने वोट किया।
मतदान केंद्र में परिजनों को देख गांव वाले हुए हैरान
जब परिवार के सदस्य मतदान केंद्र पहुंचे तो वहां मौजूद लोग ये देख अवाक रह गए। गांववालों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि जिस परिवार के मुखिया की बेटे ने हत्या कर दी हो उस परिवार का कोई सदस्य मतदान करने कैसे पहुंच गए। गांव के लोगों ने उनकी भावनाओं का सम्मान किया।
क्या है पूरा मामला?
लहपटरा में मुलसाय रजक का बेटा बंटी रजक नशेड़ी था। वह अक्सर शराब का सेवल किया करता था। वोट से एक दिन पहले बंटी ने अपने पिता मुलसाय से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे न मिलने पर बंटी गुस्से में आ गया और उसने अपने ही पिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बंटी को गिरफ्तार किया। अभी मुलसाय के शव का पोस्टमार्टम और पुलिस जांच होगी।
परिवार ने किया मताधिकार का इस्तेमाल
घर की स्थिति ऐसी होने के बावजूद मुलसाय परिवार अपना मताधिकार नहीं भूला और वोट किया। परिवार वालों का कहना है कि मजबूत राष्ट्र के लिए लोकतंत्र के महापर्व मतदान में सभी की भागीदारी जरूरी है। मुखिया की हत्या हो गई लेकिन हमने मतदान किया। परिजनों का कहना है कि पुलिस जांच और अंतिम संस्कार में व्यस्त हो जाने पर मतदान के लिए समय नहीं मिलता।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
डॉ दर्शनी प्रिय ने दिया बताया भारतीय ज्ञान परंपरा को अर्वाचीन
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल