सुशील मोदी के निधन पर सीएम केजरीवाल ने जताया दुख
नई दिल्ली बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी नेता सुशील मोदी के निधन पर शोक जताया है। सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व उनके प्रियजनों और समर्थकों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व उनके प्रियजनों और समर्थकों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। सुशील मोदी ने पटना यूनिवर्सिटी से ही राजनीति में कदम रख दिया था। उन्होंने छात्र कार्यकर्ता के रूप में पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की। वह पटना के साइंस कॉलेज से ग्रेजुएट थे। सुशील कुमार मोदी कुल तीन बार (साल 1990, 1995 और 2000 में) विधायक रहे। इसके बाद साल 2020 में सुशील मोदी पहली बार राज्यसभा पहुंचे। इसी साल उनका कार्यकाल समाप्त हुआ था। इसके बाद वह दोबारा सांसद नहीं बने। दरअसल, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बीते सोमवार 13 मई को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। वह काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। मंगलवार (14 मई) को दोपहर 12.00 बजे सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना आएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होना है। उनकी पार्थिव देह पटना में राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर रखी जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
डॉ दर्शनी प्रिय ने दिया बताया भारतीय ज्ञान परंपरा को अर्वाचीन
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल