उत्तर प्रदेश पूर्वांचल में भाजपा उतार सकती है पांच नए चेहरे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पूर्वांचल में भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। बीजेपी यहां पांच नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतार सकती है। ये ज्यादातर वो चेहरे हैं जो दूसरी पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी भदोही से कांग्रेस से बीजेपी में आए राजेश मिश्रा, मौजूदा बीजेपी सांसद रमेश बिंद का टिकट काट सकती है। राजेश मिश्रा कांग्रेस से वाराणसी सीट से 2004 में सांसद रह चुके हैं और पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी की जगह पूजा पाल को टिकट मिल सकता है।
सूत्र बताते हैं कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने गाजियाबाद से सांसद पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह, पीलीभीत से वरुण गांधी, प्रयागराज सीट से रीता बहुगुणा, बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्त, हाथरस से राजवीर दिलेर, जयपुर से रामचरण बोहरा, गंगानगर सीट से निहाल चंद और बंदायू से संघमित्रा मौर्य का टिकट काट दिया है। सूत्र कहते हैं कि भाजपा ने गाजियाबाद से अतुल गर्ग, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, हाथरस से अनूप बाल्मिकी, सहारनपुर से राघव लखनपाल, अलीगढ़ से सतीश गौतम, जयपुर शहर सीट से पूजा कपिल मिश्रा, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, मुरादाबाद से सर्वेश कुमार, ओडिशा की संभलपुर सीट से धर्मेंद्र प्रधान, पुरी से संबित पात्रा और भुवनेश्वर से अपराजिता सारंगी को टिकट दिया है।
वहीं पूजा पाल सपा विधायक थीं. वे भाजपा में शामिल हुई हैं। पूजा कुछ सालों पहले मारे गए यूपी के नेता राजू पाल की पत्नी हैं। गाजीपुर सीट सुभासपा बृजेश सिंह को मिल सकती है। बृजेश सिंह पूर्वांचल के माफिया हैं। बलिया से नीरज शेखर को टिकट मिल सकता है। वीरेन्द्र सिंह का टिकट कट सकता है। नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे हैं। कुछ सालों पहले वह सपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी उनके पिता भी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर बलिया से ही सांसद थे। देवरिया से अल्का सिंह को लोकसभा टिकट मिल सकता है। वे वर्तमान में नगर पालिका अध्यक्ष हैं।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
डॉ दर्शनी प्रिय ने दिया बताया भारतीय ज्ञान परंपरा को अर्वाचीन
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे