Yuzvendra Chahal को था 200वें विकेट का इंतजार
नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 27वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने पंजाब को धूल चटाई। रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को एक गेंद शेष रहते हुए जीत मिली।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में युजवेंद्र चहल को आईपीएल में 200 पूरे करने का इंतजार था। इस मैच से पहले युजवेंद्र चहल आईपीएल में 197 विकेट ले चुके थे। प्रभसिमरन का विकेट लेकर इसमें इजाफा किया। उनका 200 विकेट का इंतजार तो नहीं खत्म हुआ, लेकिन उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
चहल की गेंद पर लगे 200 सिक्स
दरअसल, युजवेंद्र चहल के नाम आईपीएल में 200 छक्के खाने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह आईपीएल में दूसरे ऐसे गेंदबाज बने, जिनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 200 छक्के जड़े हैं। चहल के खिलाफ पंजाब के बल्लेबाजों ने दो छक्के जड़े। मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे पीयूष चावला पहले ऐसे गेंदबाज हैं जिनके खिलाफ बल्लेबाजों 200 या उससे ज्यादा सिक्स जड़े हैं।
पहले स्थान पर मौजूद हैं पीयूष चावला
आईपीएल में युजवेंद्र चहल ने कुल 151 मैच खेले हैं। इस दौरान चहल के खिलाफ बल्लेबाजों ने 200 सिक्स जड़े हैं। पीयूष चावला के खिलाफ आईपीएल में बल्लेबाजों ने 211 सिक्स जड़े हैं। चहल पंजाब के खिलाफ मुकाबले से पहले रविंद्र जडेजा की बराबरी पर थे। तीसरे पायदान पर खिसकने वाले जडेजा की गेंद पर 198 सिक्स लगे हैं।

“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इतिहास रचा पीएम मोदी ने, सबसे लंबी अवधि तक सत्ता में बने
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
NIA की कार्रवाई: लाल किला विस्फोट मामले में कश्मीर में नौ स्थानों पर छापेमारी
मुख्य सड़क जाम में फंसे लोग, अतिक्रमण बना रोजमर्रा की मुसीबत