क्राइम कंट्रोल करने के लिए यूपी में चल रहा योगी का बुलडोजर
मुरादाबाद। जिले में बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन का बुलडोजर चलने लगा है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार देर रात दो बहनों को अगवा करने की काेशिश करने का विरोध पर मां बाप और भाई को गोली मारने के आरोपितों के घरों को शुक्रवार को बुलडोजर ने जमींदोज कर दिया।शुक्रवार दोपहर मूंढापांडे और बहजोई थाने की पुलिस दो बुलडोजर लेकर गांव पहुंची और आरोपित मुस्लिम, पिता नन्हें और चाचा आले हसन और सुलेमान के मकानों को गिराने के लिए बुलडोजर चलने लगा। पहली बार में चाहरदीवारी और आराेपितों के मकान का कुछ हिस्सा गिराने के बाद टीम लौट गई।
एहतियातन मौके पर फोर्स तैनात कर दी। दोपहर बाद फिर से सीओ हाईवे एएसपी अमरिन्दर सिंह की अगुवाई में टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। राजस्व विभाग की टीम भी साथ में थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आरोपितों के मकानों काे ध्वस्त करा दिया। साथ ही मुख्य आरोपित पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।
बुधवार की रात मूंढापांडे के गांव निवासी फर्म कर्मी के घर में रात करीब तीन बजे गांव निवासी मुस्लिम, उसका पिता नन्हें, चाचा आले हसन और सुलेमान दो अन्य लोग घर में घुस गए थे। आरोपित मुस्लिम ने फर्म कर्मी की की दो बेटियों को अगवा करने की कोशिश की थी।मचाने पर परिजन जाग गए थे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने तमंंचे से फायरिंग कर दी थी। जिसमें फर्म कर्मी, उसकी पत्नी और बेटा गोली लगने से घायल हो गए थे। इसके बाद आरोपित मौके से भाग गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर डीआइजी मुनिराज जी और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने घटना स्थल देखा था। डीआइजी के आदेश पर पांच टीमें आरोपितों की तलाश में लगी हुई हैं।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके