योगी सरकार ने अयोध्या को दी नए मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात
अयोध्या । योगी सरकार की तरफ से नए साल में अयोध्यावासियों को नए मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात दी गई। कलेक्ट्रेट के निकट राज्य स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत 3708.49 लाख रुपये से इसका निर्माण कराया गया। गुरुवार को जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने नवनिर्मित मल्टी लेवल वाहन पार्किंग का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट के निकट नवनिर्मित लक्ष्मण कुंज स्मार्ट व्हीकल मल्टी स्टोरी पार्किंग में 282 चार पहिया तथा 309 दो पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। पार्किंग के साथ ही बिल्डिंग के सामने 1500 से अधिक दो पहिया वाहनों के पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें 15 दुकानें, एक कैंटीन, चार लिफ्ट सहित सभी तलों पर शौचालयों की भी व्यवस्था उपलब्ध है। इस मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन से कलेक्ट्रेट व बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं-अधिकारियों, कर्मचारियों सहित यहां आने वाले जन सामान्य व वादियों को वाहनों के पार्किंग की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो गयी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस पार्किंग के साथ ही अयोध्या धाम आने वाले श्रद्वालुओं-पर्यटकों के वाहनों के पार्किंग की बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके क्रम में अब तक टेढ़ीबाजार पूर्वी, टेढ़ीबाजार पश्चिमी, कौशलेश कुंज व अमानीगंज में भी मल्टीलेबल पार्किंग बन चुकी है। इसके अतिरिक्त श्रीराम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत श्रद्वालुओं पर्यटकों के बड़ी संख्या में अयोध्या आगमन की संभावना के दृष्टिगत वृहद स्तर पर योजनाबद्व तरीके से सरफेस पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए गुप्तारघाट के पास 10 एकड़, राजघाट के पास 25 एकड़ तथा 35 एकड़ कुल 70 एकड़ की सरफेस पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है, जहां लगभग 20 हजार चार पहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। इसी के साथ ही साकेत पेट्रोल पम्प के पास भी सरफेस कच्चा पार्किग तथा स्फटिक शिला के पास भी सरफेस पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार लगभग 40 हजार वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था हो जायेगी। इसी के साथ ही राम जन्मभूमि सहित अयोध्या धाम के विभिन्न स्थलों पर सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पांच रेलवे समपार बन रहे हैं, जिसमें से उदया के पास का रेलवे समपार का कार्य दिसम्बर में पूर्ण हो गया है, फिनिशिंग कार्य अंतिम चरण में है। मोहबरा का रेलवे समपार जनवरी में पूर्ण हो जायेगा तथा शेष रेलवे समपारों को भी मार्च 2024 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा