"₹2500 कब आएंगे?" जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर AAP महिला कार्यकर्ताओं का हंगामा, हिरासत में दर्जनों
दिल्ली में शनिवार को आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर, भाजपा सरकार की तरफ से महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने के वादे को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
उधर, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने घटना का वीडियो साझा कर लिखा कि भाजपा सरकार सौ दिन पूरे होने पर झूठा ढोल पीट रही है और नेहरू स्टेडियम के बाहर महिलाएं 2500 रुपए मांगने पहुंची, तो पुलिस ने बर्बरता की. वहीं 'आप' महिला विंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली सरकार की पहली की कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा किया था. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव के दौरान द्वारका में रैली के दौरान कहा था कि दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे. अब भाजपा अपने वादे से मुकर रही है. दिल्ली की एक भी महिला को अभी तक 2500 रुपए नहीं मिले हैं. भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को बेवकूफ बनाया. भाजपा ने महिलाओं को गुमराह करके उनका वोट लिया है. महिलाएं त्रस्त हैं और पूछ रही हैं कि उनके हक के 2500 रुपए कहां हैं?
सरकार ने वादा पूरा नहीं किया: उन्होंने आगे कहा कि हम 2500 रुपए लेने के लिए जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम आए थे. सीएम रेखा गुप्ता अपने 100 दिन के कार्यकाल को अच्छी बता रही हैं, जबकि यह पूरी तरह से झूठ है. आखिर कैसे भाजपा के 100 दिन के कार्यकाल को अच्छा कहें. भाजपा ने अभी तक 2500 रुपए देने का अपना वादा पूरा नहीं किया है. दिल्ली में पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है. सारी महिलाएं पानी को लेकर बहुत परेशान हैं. घरों में पीने का पानी नहीं है.
यह भी लगाए आरोप: सारिका चौधरी ने यह भी कहा, चुनाव के दौरान भाजपा ने होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था. लेकिन अभी तक एक भी महिला को मुफ्त सिलेंडर नहीं मिला है. इसके उलट भाजपा की केंद्र सरकार ने हर सिलेंडर के 50 रुपए दाम और बढ़ा दिए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में घंटों पॉवर कट हो रहे हैं. प्राइवेट स्कूलों ने फीस बढ़ा दी है. 100 दिनों में भाजपा की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रही है.

संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की सजा पर अब अगली तारीख, कोर्ट में क्यों टला फैसला?
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय