समुद्री कछुए का मांस खाने से आठ बच्चों सहित महिला की मौत
पेम्बा । पेम्बा द्वीप पर समुद्री कछुए का मांस खाने से आठ बच्चों और एक महिला की मौत हुई और 78 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जंजीबार के लोग समुद्री कछुए का मांस बड़े चाव से खाते हैं, जबकि इसकारण अक्सर खाद्य विषाक्तता के कारण मौत होने की घटनाएं सामने आती हैं।
मकोआनी जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. हाजी बाकरी ने बताया कि जहरीला भोजन करने से एक महिला की मौत हुई। उन्होंने बताया कि समुद्री कछुए का मांस खाने से जिन बच्चों की मौत हुई, उनमें इस महिला का भी एक बच्चा शामिल था। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने कछुए का मांस खाया था। बाकरी ने बताया कि प्रयोगशाला में जांच से पुष्टि हुई है कि सभी लोगों ने समुद्री कछुए का मांस खाया था।
पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र जंजीबार के अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन टीम भेजी, जिसने लोगों से समुद्री कछुओं का मांस नहीं खाने का आग्रह किया।
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज