लड़ाकू विमान के इंजन बनाने में क्यों पीछे रह गया भारत
नई दिल्ली । लड़ाकू विमान यानी फाइटर जेट की असली ताकत उसके इंजन में होती है। इंजन तय करता हैं कि कोई विमान कितनी ऊँचाई तक जा सकता है, कितनी रफ्तार पकड़ सकता है और दुश्मन की पकड़ से कैसे बच सकता है। लेकिन इस तकनीक को विकसित करना दुनिया के सबसे मुश्किल और महंगे कामों में से एक है। अमेरिका, रूस फ्रांस और चीन इस क्षेत्र में बहुत आगे निकल चुके हैं लेकिन भारत अभी भी इस दौड़ में काफी पीछे है। भारत ने 1986 में अपने पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान इंजन ‘कावेरी प्रोजेक्ट’ की शुरुआत की थी। लेकिन ये प्रोजेक्ट कई तकनीकी और वित्तीय कारणों से कभी अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सका।
चीन ने इस क्षेत्र में अरबों डॉलर का निवेश किया। वह रूस और अमेरिका की तकनीक को रिवर्स इंजीनियरिंग और साइबर जासूसी के ज़रिए हासिल करता रहा। चीन ने अपनी कोशिशों में निरंतरता बनाए रखी और आज वह डब्ल्यूएस-10 इंजन बड़े स्तर पर बना रहा है। इसके अलावा डब्ल्यूएस -15 इंजन को चीन जे-20 स्टील्थ फाइटर के लिए तैयार कर रहा है।
हाल के वर्षों में भारत ने फ्रांस के साथ मिलकर नई इंजन तकनीक पर काम शुरू किया है। भारत का एएमसीए प्रोजेक्ट (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। अगर फ्रांस से तकनीकी साझेदारी सही दिशा में बढ़ती है, तब भारत भी 2035 तक अपने आधुनिक इंजन बना सकता है। लेकिन इसके लिए भारत को भारी निवेश करना होगा और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर भी तेजी लानी होगी। तकनीकी जानकारों का मानना है कि भारत अभी चीन से कम से कम 10 से 15 साल पीछे है।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश