व्हाट्सएप्प ने फरवरी में रिकार्ड 76.28 लाख खातों पर रोक लगाई
नई दिल्ली । मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप्प ने कहा कि उसने 2021 के आईटी कानूनों के अनुरूप फरवरी में भारत में 76 लाख से अधिक खातों को प्रतिबंधित कर दिया है। कंपनी ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में बताया है कि फरवरी 2024 में उसने 76,28,000 व्हाट्सएप खाते पर प्रतिबंध लगाया। इनमें से 14,24,000 खातों को उपयोगकर्ता की किसी भी शिकायत से पहले स्वयं पहल करते हुए प्रतिबंधित किया गया था। देश में 50 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को फरवरी में देश में रिकार्ड 16,618 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें 22 पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में खातों को प्रतिबंधित करना या रोक हटाना शामिल है। कंपनी ने इस साल जनवरी में 67,28,000 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इनमें से लगभग 13.58 लाख खातों को किसी भी शिकायत से पहले स्वयं पहल करते हुए प्रतिबंधित किया गया था।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में