अमेरिकी नौसेना का विमान क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित बचाए गए
अमेरिकी नौसेना का एक जेट बुधवार सुबह सैन डिएगो के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में दो पायलट सवार थे। हालांकि दोनों पायलटों को कोई चोट नहीं आई है। उन्हें एक मछली पकड़ने वाली नौका द्वारा बचाया गया और बाद में अस्पताल ले जाया गया।
अमेरिकी कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद मछली पकड़ने वाले जहाज प्रीमियर ने जेट के चालक दल के सदस्यों को बचा लिया और फिर उन्हें पास के सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा बल की नाव में भेजा। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर है। क्रिस्टोफर सैप्पी ने बताया कि हादसे का शिकार जेट ई/ए-18जी ग्रोलर है। उसके मलबे तटरक्षक बल द्वारा एकत्रित किया जा रहा है। हालांकि ये हादसा कैसे हुआ अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हादसे की जांच की जा रही है।
बता दें कि ये हादसा तब हुआ है जब अमेरिका ने पिछले दो हफ्तों में चार बड़े विमान हादसे देखे हैं। 29 जनवरी को देश की राजधानी के पास एक वाणिज्यिक जेटलाइनर और एक सेना के हेलीकॉप्टर में टक्कर हुई थी, जिसमें 67 लोग मारे गए थे। इसके बाद 31 जनवरी को फिलाडेल्फिया में एक चिकित्सा परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार छह लोग और जमीन पर एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं, पिछले हफ्ते पश्चिमी अलास्का में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी 10 लोग मारे गए थे। वहीं दो दिन पहले यानी 11 फरवरी को एरिजोना के स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर निजी जेट्स की आपस में टक्कर हो गई थी। इस दौरान कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।

कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!
सुशासन तिहार बना भरोसे और राहत का माध्यम
उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शीघ्र ही होगा जीवनदायिनी तांदुला नदी का कायाकल्प
पायलट एवं फॉलो गाड़ियों का उपयोग बंद कर दिया सादगी
गुरुदेव के आशीर्वाद से ही सनातन और सत्य मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा मिलती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश को देश में सभी क्षेत्रों में अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूकंप के झटकों से जापान में दहशत, लोग घरों से बाहर निकले
टीएमसी में नई जिम्मेदारी से सियासी टकराव, कल्याण बनर्जी बने निशाने पर