घर आना पड़ा महंगा: रायपुर में दो भाइयों ने पड़ोसी को पीट-पीटकर मार डाला
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में खहारडीह इलाके में पड़ोसी की हत्या करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। हत्या की वजह आरोपियों की अनुपस्थिति में पड़ोसी का बार-बार घर आना है। इसी से नाराज होकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।
रॉड और कुल्हाड़ी से किए कई वार
पुलिस के मुताबिक भवानी नगर में सुनील राव और राहुल यादव उर्फ दादू व उसके भाई ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ साधु पड़ोसी हैं। सुनील अक्सर राहुल के घर उस समय आना-जाना करता था, जब वे लोग घर में नहीं होते थे। इसी बात को लेकर राहुल और उसके भाइयों का सुनील से विवाद था। शनिवार की रात करीब 9.30 बजे सुनील मैदान की ओर गया। उसी समय राहुल और उसके भाई ओमप्रकाश ने उसे घेर लिया।
इसके बाद रॉड और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी भाग निकले। खहारडीह पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड
नकल माफिया पर योगी सरकार का शिकंजा, सीएम बोले- युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा