पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण
भोपाल। अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण किया गया। अनुनय संस्था के बच्चों ने मुगलिया छाप स्थित सोमा फार्म्स में फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया।
अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष माही भजनी ने बताया कि संस्था पिछले 14 वर्षों से वंचित श्रेणी के बच्चों की शिक्षा एवं सर्वांगिण विकास के लिए काम कर रही है। वैष्णवी, निकिता, आरती समेत संस्था की कई बच्चियों ने पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर संस्था की सदस्य सोमा राजे, सह-सचिव अनुराग द्विवेदी, नीरजा विश्वकर्मा, कुलदीप पारख उपस्थित रहे।
अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के इस कार्यक्रम में पर्यावरण दिवस की थीम के अनुसार बच्चों को पर्यावरण का महत्व समझाया गया। साथ ही प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम से कम करने के प्रति जागरुकता अभियान चलाया गया। संस्था की ओर से हर साल पौधारोपण का कार्यक्रम किया जाता है। संस्था की ओर से 2024 में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया की मौजूदगी में 2000 पौधों का रोपण किया गया था।


बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर