मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के जमीनी क्रियान्वयन का लिया जायजा
किलेपाल। डॉ पीजे भुइंया एनवीबीडीसीपी की एडिशनल डायरेक्टर एवं राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम भारत सरकार की सलाहकार डॉ. महिमा चौधरी ने किया बड़े बोदेनार उप स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र का निरीक्षण किया। एनवीबीडीसीपी की केंद्रीय टीम, राज्य व जिले की टीम मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत सीधे संपर्क में हैं। मैदानी कर्मचारियों और राज्य की गतिविधियों को बारीकी से देखने बास्तानार ब्लाक के उप स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बड़े बोदेंनार पहुंची केंद्र की टीम ने यहां भ्रमण सह निरीक्षण किया।जिसमें मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़, स्रोत नियंत्रण, नियमित पारा भ्रमण, मच्छरदानी की उपयोगिता, स्टॉक रजिस्टर, एम-1 रजिस्टर, मितानिन द्वारा तैयार मलेरिया पॉजिटिव रोगियों की सूची का अवलोकन किया और मितानिनों से मलेरिया सम्बंधी चर्चा की। साथ ही निर्देश दिया कि समस्त संस्था में पाए गए मलेरिया पॉजिटिव रोगियों की निगरानी, खाली पब्लिक रजिस्टर पैकेट संग्रह कर प्रतिदिन एमएमसी ग्रुप बास्तानार में भेजना सुनिश्चित करें। इस दौरान एडिशनल डायरेक्टर डॉ. महिमा चौधरी, एनवीबीडीसीपी के रिजनल डायरेक्टर डॉ. संदीप जगदंनड़े, डॉ जितेंद्र कुमार स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर मलेरिया रायपुर डॉ. जितेंद्र कुमार, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय बसाक, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम कुमार टेकाम, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर अर्जुन नेताम की संयुक्त टीम ने भ्रमण किया। वही सेंटर के सीएचओ सीमा मौर्य, रोशामा लकरा, लोकेश मौर्य व एमटी मितानिन उपस्थित रहे।

बस हादसे पर सियासत तेज: “यह हादसा नहीं लापरवाही”, पटवारी ने CM Mohan Yadav को घेरा
महिला इंजीनियर की मौत में बड़ा खुलासा, पेंटहाउस पर उठे सवाल
प्रवर्तन निदेशालय ने 2.37 करोड़ की संपत्ति जब्त, भूमि अधिग्रहण घोटाले में बड़ा कदम
ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट ने निचली अदालत का फैसला कायम रखा
एनसीईआरटी और यूजीसी के नियमों पर सफाई, पाठ्यक्रम में बदलाव के संकेत
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने घोषित किए प्रत्याशी, चुनावी रणनीति हुई साफ
ईरान-US टकराव के बीच PAK में कूटनीतिक हलचल, तीन देशों के विदेश मंत्री करेंगे चर्चा