पेंटियम प्वाइंट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में तिरंगा यात्रा का आयोजन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर मे स्थित पेंटियम प्वाइंट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के करहिया परिषर में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्रांगण से निकली इस यात्रा में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लिए "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के मुख्य प्रबंध संचालक बी.एन. त्रिपाठी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "आजादी हमारे पूर्वजों के बलिदान की अमूल्य धरोहर है। युवा पीढ़ी को इसे संजोकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।"
अध्यक्षता कर रहे शैक्षणिक संचालक श्री एस.के. त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि "स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी अवसर है। शिक्षा के माध्यम से ही हम राष्ट्र को सशक्त और प्रगतिशील बना सकते हैं।"
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पेंटियम प्वाइंट टेक्निकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीमा शुक्ला,पेंटियम प्वाइंट टेक्निकल कॉलेज (कॉलेज ऑफ़ लॉ) के प्राचार्य डॉ.पी एन. शर्मा और पेंटियम पॉइंट कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट की प्राचार्या डॉ. मोना तिवारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों में मनोज गुप्ता,रवि प्रकाश गुप्ता,आशुतोष गुप्ता,डॉ. सविता शुक्ला,डॉ.अर्चना पटेल,दीपक शुक्ला, विपिन सेन सहित पेंटियम पॉइंट के अंतर्गत संचालित सभी महाविद्यालयों के अन्य प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापक वा छात्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें