विस्तारा की उड़ानें रद्द होने से बढ़ी टिकट की कीमतें
नई दिल्ली । विमानन कंपनी विस्तारा ने जिन मार्गों पर अपनी उड़ानें रद्द की थीं, उन पर किराये में बढ़ोतरी हो गई है। विस्तारा के कई पायलटों ने बीमार होने की बात कहकर एक साथ छुट्टी ले ली है, जिसके कारण कंपनी को दिल्ली-इंदौर, दिल्ली-श्रीनगर, मुंबई-कोच्चि और बेंगलूरु-उदयपुर जैसे मार्गों पर कल 52 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। कयास हैं कि ये पायलट विस्तारा के एयर इंडिया में प्रस्तावित विलय के तहत पेश नए वेतन ढांचे के विरोध में छुट्टी पर गए हैं। जानकारी के अनुसार बेंगलूरु-उदयपुर मार्ग पर 2 अप्रैल को औसत हाजिर किराया करीब 38 फीसदी बढ़कर 6,049 रुपये हो गया, जो 5 मार्च को 4,368 रुपये ही था। दिल्ली-श्रीनगर मार्ग पर 2 अप्रैल को हवाई किराया 5 मार्च के किराये की तुलना में करीब 30 फीसदी तक बढ़ गया था। विमानन उद्योग के सूत्रों के अनुसार बेंगलूर-उदयपुर मार्ग पर किराये में ज्यादा बढ़ोतरी इसलिए भी हुई क्योंकि दोनों शहरों के बीच रोज केवल दो उड़ानें विस्तारा और इंडिगो की हैं। इस बारे में विस्तारा से कोई बयान नहीं दिया। सूत्रों के मुताबिक विस्तारा ने करीब 25 उड़ानें रद्द की हैं। विस्तारा टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त उपक्रम है, जिसकी रोजाना 350 उड़ानें चलती हैं। उड़ान रवाना होने से 24 घंटे पहले खरीदे गए टिकट के दाम को हाजिर हवाई किराया कहा जाता है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में