पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हेरोइन मंगवाने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार
तरनतारन। खालड़ा सेक्टर में तैनात बीएसएफ के जवानों ने गांव डल के पास तीन नशा तस्करों को काबू किया। उनके कब्जे से 613 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल, साइकिल बरामद किया गया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपितों को थाना खालड़ा की पुलिस के हवाले कर दिया गया। बीएसएफ के कंपनी कमांडर विश्वाजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन मंगवाकर क्षेत्र में सप्लाई की जाती है। उक्त सूचना के आधार पर बीएसएफ के जवानों ने गत रात हुई ड्रोन की आमद के मद्देनजर सर्च अभियान चलाया। गांव डल के पास 613 ग्राम हेरोइन समेत तीन तस्करों को काबू किया गया। जिनकी पहचान जगजीत सिंह उर्फ जीता, हरनूर सिंह व जसबीर सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव डल के तौर पर हुई। आरोपितों ने खुलासा किया कि ड्रोन के माध्यम से हेरोइन मंगवाई थी। जिसको ठिकाने लगाने जा रहे थे। आरोपितों से एक मोबाइल व साइकिल भी बरामद किया गया।
डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई कर रही है। उक्त आरोपितों के साथियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
जिनकी पहचान जगजीत सिंह उर्फ जीता, हरनूर सिंह व जसबीर सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव डल के तौर पर हुई। आरोपितों ने खुलासा किया कि ड्रोन के माध्यम से हेरोइन मंगवाई थी। जिसको ठिकाने लगाने जा रहे थे। आरोपितों से एक मोबाइल व साइकिल भी बरामद किया गया। डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई कर रही है। उक्त आरोपितों के साथियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान