हवा ने रुख बदला...दिन की ठंड गायब
रात में भोपाल-पचमढ़ी ज्यादा सर्द
भोपाल। हवा का रुख बदलने से मध्यप्रदेश में दिन की ठंड गायब हो गई। ज्यादातर शहरों में पारा 25 डिग्री के पार है। धूप भी तेज है। हालांकि, रात में ठंड का असर है। भोपाल, मंडला, पचमढ़ी, राजगढ़, उमरिया, नौगांव जैसे शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे ही चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 जनवरी से ठंड का एक दौर और आ सकता है। इससे पहले बुधवार को ग्वालियर-चंबल में बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तरी हवा आने से रात के तापमान में गिरावट के आसार है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 24 जनवरी से उत्तर से सर्द हवा आना शुरू हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।
चार दिन से मौसम में हुआ बदलाव
पिछले चार दिन से प्रदेश के मौसम में काफी बदलाव हुआ है। जिन शहरों में दिन में पारा 20 डिग्री के नीचे था और शीतलहर चल रही थी, वहां पर ठंड का असर नहीं है। तेज धूप है। कई शहरों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।

खेतों में आई खुशहाली मंडियों में बनी आफत: गेहूं के दामों में भारी गिरावट से किसानों की मेहनत पर पानी फिरा
TGT परीक्षा में धांधली की आशंका, चार सॉल्वर से पुलिस कर रही पूछताछ
कांग्रेस ने कर्नाटक में किया बड़ा फेरबदल, बीके हरिप्रसाद बने नए नेता
ट्रंप का बड़ा निर्णय: टॉड ब्लैंच को अटॉर्नी जनरल बनाएंगे
शुरुआती कारोबार में ही सहमा दलाल स्ट्रीट: सेंसेक्स में 500 अंकों की भारी गिरावट, निफ्टी की टूटी कमर
करोड़ों की दवाओं का हिसाब-किताब गड़बड़, KGMU जांच में बड़ा खुलासा
चार हत्याओं की खौफनाक कहानी, लालच में उजड़ गया पूरा परिवार
दोषी व्यक्ति को पेंटागन में पद मिलने से हड़कंप, सुरक्षा और नीतियों पर सवाल
अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के स्वागत में सजी काशी, BRICS सम्मेलन को लेकर उत्साह