WTC Final 2025 जीतने वाली टीम रचेगी इतिहास
नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट में आज से महाजंग होने वाली है। क्रिकेट के मक्का कह जाने वाले लॉड्स के ऐतिहासिक मैदान पर डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 का मुकाबला खेला जाना है। आज यानी 11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच खेला जाएगा, जो कि 15 जून तक चलेगा। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी पैट कमिंस के पास है, जबकि साउथ अफ्रीका की कमान टेम्बा बावूमा पर हैं।
कंगारू टीम ने पिछले संस्करण में भारत को मात देकर ये खिताब जीता था और अब उनकी नजरें दूसरी बार डब्ल्यूटीसी खिताब जीतने पर होगी, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंची है। इन दोनों टीमों के बीच जबरदस्त जंग के साथ ये भी तय है कि दोनों में से जो भी टीम ये खिताब जीतेगी वह इतिहास रचने वाली हैं। आइए जानते हैं कैसे?
AUS या SA, जो भी टीम जीती WTC Final 2025; वो रचेगी इतिहास
दरअसल, डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 का आगाज आज से होने जा रहा है। इस फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों में से जो भी टीम ये खिताब जीतेगी, उसका इतिहास रचना तय है। बता दें कि पिछली बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इस बार भी खिताब जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में उतर रहा है। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पूरे WTC साइकिल में शानदार प्रदर्शन किया है।
उनकी तेज गेंदबाजी आक्रमण बल्लेबाजी ने उन्हें दुनिया की सबसे मजबूत टेस्ट टीम बनाया है। स्टीव स्मिथ, जो इंग्लिश परिस्थितियों में हमेशा शानदार प्रदर्शन करते हैं और ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का अच्छा रिकॉर्ड भी उनके पक्ष में जाता है। अगर कंगारू टीम डब्ल्यूटीसी 2025 फाइनल जीत जाती हैं, तो वह दुनिया की पहली टीम बन जाएगी, जो दो बार फाइनल मैच जीती।
दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार WTC फाइनल में पहुंची है और वह भी इतिहास रचने के लिए बेताब है। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में अफ्रीकी टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया है और अंक तालिका में शीर्ष पर रहकर फाइनल में जगह बनाई है। अगर साउथ अफ्रीका की टीम WTC Final 2025 जीत जाती है तो वह पहली बार ये खिताब जीतेगी।

सरकार और आंदोलनकारियों के बीच तनातनी बढ़ी, मराठा आरक्षण पर नई चेतावनी जारी
बंगाल नगर निकाय भर्ती विवाद में ईडी सक्रिय, रथिन घोष पर शिकंजा कसने से बढ़ी हलचल
पूर्व रजिस्ट्रार की लापरवाही से DMC के राजस्व को भारी नुकसान
राजीव गांधी के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी में बदलाव की चर्चा तेज, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
मध्य प्रदेश की राजनीति में दिलचस्प संवाद, उषा ठाकुर बोलीं- आप हमारे बड़े भाई हैं
नर्मदा घाटों की सुरक्षा: हाई कोर्ट ने अवैध रेत खनन पर कड़ा एक्शन
वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई का अगला चरण शुरू, प्रशासन ने 6 मस्जिदों को लेकर बढ़ाई तैयारी
निर्वाचन आयोग हुआ सख्त, फर्जी मतदान मामले में विदेशी नागरिकों की भूमिका की होगी जांच
पश्चिम बंगाल में आरक्षण सर्टिफिकेट को लेकर नया विवाद, शुभेंदु बोले- होगी निष्पक्ष जांच
हंतावायरस संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ी, यात्रियों के क्वारंटीन होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट