सुरक्षा के मद्देनज़र तुरंत खाली कराए गए स्कूल परिसर
नई दिल्ली|दिल्ली के तीन स्कूलों को गुरुवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत स्कूलों को खाली कराकर तलाशी अभियान शुरू किया। यह जानकारी दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी द्वारा दी गई।अधिकारी ने कहा कि, 'हमें तीन स्कूलों को भेजे गए बम धमकी वाले ईमेल की सूचना मिली थी, जिनमें द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल और सेंट थॉमस स्कूल के साथ ही पश्चिम एन्क्लेव स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शामिल हैं। एहतियात के तौर पर फायर टेंडर और रेस्क्यू टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया।'अधिकारियों ने बताया कि अलर्ट मिलते ही स्कूलों में पुलिस टीम, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तैनात कर दिए गए। एहतियातन स्कूल प्रबंधन ने छात्रों और स्टाफ को परिसर से बाहर निकाल दिया, जबकि तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, हालांकि स्कूल परिसरों में विस्तृत सैनेटाइजेशन जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया कि साइबर टीमों को अलर्ट कर दिया गया है और ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, 'ईमेल की जांच कर उनके स्रोत और सत्यता का पता लगाया जा रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या इसी तरह की धमकियां अन्य संस्थानों को भी भेजी गई हैं।'
नोएडा स्कूलों में भी मिले धमकी भरे ईमेल
नोएडा के कुछ स्कूलों में भी बम की धमकी मिली है। जिसके बाद से सुराक्षा एजेसियां अलर्ट पर हैं। बता दें कि बीते कुछ सप्ताह से इस तरह के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में PM मोदी! ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फैसला तय