पुलिस की गोली का निशाना बना बदमाश का पैर
नोएडा। ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात पुलिस व अर्टिगा कार सवार 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
पुलिस सेक्टर-148 से पुश्ता के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बदमाश को रुकने का इशारा किया। वहीं, पुलिस को देख आरोपित कार से उतरकर भागने लगा। इसके बाद खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
वहीं, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपित की पहचान नई दिल्ली जामियानगर न्यू फ्रेंडस कॉलोनी के शाहिद के रूप में हुई है। आरोपित नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में गोकशी के मामले में 25 हजार रुपये का इनामी है।
पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अर्टिगा कार, एक तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस बदमाश का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?