दिल्ली-यूपी में बारिश से पारा लुढ़का
नई दिल्ली । मौसम विभाग ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात राज्यों को लेकर गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही यूपी, दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश को लेकर संभावना जताई है। देश भर में मौसम लगातार करवट ले रहा है। दिल्ली एनसीआर और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार 15 मार्च को हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में भी शनिवार को हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद मौसम शुष्क हो गया। विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में आज भी हल्की बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा तेज हवाएं चलेंगी।राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.1 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने बताया कि शुक्रवार दिल्ली में इस साल अब तक का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक था। यूपी का मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन हो रहा है। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आईएमडी के मुताबिक 16 मार्च को राज्य के 45 से ज्यादा जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 17 मार्च को मौसम शुष्क बना रहेगा। बिहार में मार्च महीने में ही जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक राज्य में शनिवार को खगड़िया में सबसे अधिक 39.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा किशनगंज को छोड़कर बाकि सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री व 35 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ है।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश