विदेश में पढ़ाई का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं हो: विशेषज्ञ
नई दिल्ली । केवल किसी विश्वविद्यालय की वैश्विक रैंकिंग देखकर विदेशों में पढाई का फैसला करना भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि विद्यार्थी अपने करियर लक्ष्य, आर्थिक स्थिति, रोजगार की संभावनाओं और वहां की जीवनशैली जैसे व्यावहारिक पहलुओं का भी गहराई से मूल्यांकन करें। शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार विदेश में पढ़ाई का उद्देश्य केवल प्रतिष्ठित डिग्री हासिल करना नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसा देश और संस्थान चुनना चाहिए जो दीर्घकालीन करियर निर्माण में भी सहायक हो। कई बार अपेक्षाकृत कम रैंकिंग वाले विश्वविद्यालय किसी विशेष विषय में बेहतर शिक्षा और शोध सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को अपनी रुचि, विषय की गुणवत्ता और भविष्य की संभावनाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सोशल मीडिया, फिल्मों या परिचितों की अधूरी जानकारी के आधार पर निर्णय लेने से बचना चाहिए।
वीजा नियम, ट्यूशन फीस, छात्रवृत्ति, रहने का खर्च, स्वास्थ्य बीमा और रोजगार संबंधी जानकारी हमेशा संबंधित देश की आधिकारिक सरकारी वेबसाइटों और विश्वविद्यालयों के अधिकृत पोर्टलों से ही प्राप्त करनी चाहिए। इससे गलतफहमियों से बचा जा सकता है। विद्यार्थियों को पारंपरिक विकल्पों के साथ-साथ उभरते शिक्षा केंद्रों पर भी नजर रखनी चाहिए। अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा जर्मनी, फिनलैंड, नीदरलैंड, आयरलैंड जैसे देशों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अपेक्षाकृत कम फीस और बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध हैं। ऐसे देशों में पढ़ाई करने से आर्थिक बोझ कम होने के साथ अंतरराष्ट्रीय करियर की संभावनाएं भी मजबूत हो सकती हैं।
पढ़ाई पूरी होने के बाद मिलने वाले रोजगार अवसर भी देश चयन का महत्वपूर्ण आधार होने चाहिए। कई देशों में पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा की सुविधा उपलब्ध है, जिसके तहत छात्र डिग्री पूरी करने के बाद कुछ वर्षों तक वहीं रहकर नौकरी तलाश सकते हैं। इसलिए प्रवेश से पहले यह समझना आवश्यक है कि संबंधित देश में आपके विषय से जुड़े रोजगार कितने उपलब्ध हैं और वहां की वर्क वीजा नीति क्या है। विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि केवल ट्यूशन फीस का अनुमान लगाना पर्याप्त नहीं है। किराया, भोजन, परिवहन, स्वास्थ्य बीमा और दैनिक जीवन के अन्य खर्च भी कुल बजट का बड़ा हिस्सा होते हैं।

'पीछे नहीं हटेंगे'— अभिजीत दीपके का एलान, संसद मार्च की तैयारी
दिन में डिलीवरी, रात में लेखन; साहित्यिक सम्मान से चमका नाम
मानसून का रौद्र रूप: दिल्ली-यूपी में फुहारें, कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा
पेपर लीक जांच में देरी पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
सिंधिया परिवार की संपत्ति विवाद केस में सुनवाई स्थगित, 28 जुलाई अहम तारीख
भोपाल में फूड सेफ्टी पर बड़ा एक्शन, पिज्जा हट और आनंदम रेस्टोरेंट जांच के घेरे में
महाकाल की सवारी को भव्य बनाने की तैयारी, लोक कलाकार बिखेरेंगे रंग
उज्जैन नगर निगम सम्मेलन में विपक्ष का बड़ा हमला, सुविधाओं पर उठेंगे सवाल
नेतृत्व की कमी पड़ी भारी, आंदोलन में फैली अफरा-तफरी
सीधी कोर्ट में दर्दनाक हादसा, बारिश से बच रहे लोगों पर गिरी दीवार