इक्वाडोर में भूस्खलन के कारण छह की मौत, 30 लापता
इक्वाडोर में भूस्खलन के कारण छह लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 30 लोग लापता हो गए हैं। भूस्खलन बानोस डी अगुआ सांता शहर में हुआ, जो शहर के केंद्र में है। इक्वाडोर के लोक निर्माण मंत्री ने प्रभावित हुए सभी लोगों के लिए शोक व्यक्त की। अल साल्वाडोर में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ड जारी किया गया है।अमेरिकी नौसैन्य बल केंद्रीय कमान ने लाइबेरियाई ध्वज व ग्रीक स्वामित्व वाले बड़े वाणिज्यिक जहाज एमवी ट्यूटर से चालक दल को बचा लिया। लाल सागर में इस जहाज पर 12 जून को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हमला कर दिया था। अमेरिकी सेना के ड्वाइट डी. आइजनहावर कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ने जहाज के चालक दल के सदस्यों को शनिवार को एयरलिफ्ट किया।रूसी सुरक्षाबलों ने देश के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित एक हिरासत केंद्र पर धावा बोल दो कारागार अधिकारियों को बंधक बनाने वाले आतंकी संगठन आईएस से जुड़े आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने बंधक बनाए गए दोनों अधिकारियों को सकुशल मुक्त करा लिया। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती ने रविवार को संघीय दंड सेवा के हवाले से बताया, रोस्तोव-ऑन-डॉन में हिरासत केंद्र में बंधकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बंधक बनाने वालों को खत्म कर दिया गया है।

भारत का प्रयास सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित करना है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, देर शाम तक चली परिषद की बैठक, कई छिपे हुए चार्ज बढ़े
कार चार्जिंग सिस्टम और मीटर केबल की जांच जारी
ट्रंप के ऐलान के बाद भी हमले जारी, ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया
रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने से माल और पैसेंजर सेवा में तेजी
लाखों वाहन बिना नियमों के सड़कों पर दौड़ते मिले
मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा DA, मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला