शॉर्ट सर्किट ने ली दो जानें, पैनल में लगी आग से मचा हड़कंप
पूर्वी दिल्ली। नंद नगरी थाना क्षेत्र के कोढ़ी कॉलोनी में रविवार रात 25 गज के मकान के भू-तल पर भीषण आग लग गई। आग में जलकर दो लोगों की मौत हो गई। भू-तल पर बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी से आरवन-15 बाइक में आग लगी। हादसे के वक्त दो ई-रिक्शा अवैध रूप से चार्ज हो रहे थे। रिक्शों की बैटरियां फटने से आग विकराल हो गई।
ऊपरी मंजिल पर मौजूद सात लोगों ने घर के बाहर भागकर अपनी जान बचाई। मृतकों की पहचान शशि व इसके रिक्शा चालक बुजुर्ग बबलू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाडियां मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नंद नगरी थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।
विजय के पास दो ई-रिक्शा हैं, जाे वह किराये पर चलवाते थे
शशि अपने परिवार के साथ ताहिरपुर स्थित कोढी कॉलोनी की श्मशान वाली गली में दो मंजिला मकान में रहते थे। उनके पिता विजय कुमार, मां मीरा देवी तीन भाई हैं जो पहली मंजिल पर रहते हैं। दूसरी मंजिल में किरायेदार रहते हैं। शशि निजी बस में परिचालक थे। विजय कुमार कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश स्थित वैशाली अपने पैतृक घर गए थे। विजय के पास दो ई-रिक्शा हैं, जाे वह किराये पर चलवाते थे।
बिजली के पैनल मे अचानक से चिंगारी निकलने लगी
रात को रिक्शे घर के भू-तल पर खड़े होते थे और अवैध रूप से चार्ज किए जाते थे। हादसे में जान गंवाने वाले बबलू बेघर है। वह कभी-कभी विजय के रिक्शे चलाते थे। रविवार को गर्मी अधिक थी, वह उनके घर के भू-तल पर सोने के लिए आए थे। परिवार ने बताया कि शशि व बबलू भू-तल पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे भू-तल पर लगे बिजली के पैनल मे अचानक से चिंगारी निकलने लगी। पास ही बाइक खड़ी थी।
बाइक में आग लगते ही वहां धुंआ भर गया। शशि व बबलू अंदर ही फंस गए। धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गई। भू-तल पर धमाके हुए हुए थे ऊपरी मंजिल के लोग सीढ़ियों से गली में भागे। परिवार ने उन दोनों को निकालने की कोशिश की, कामयाब नहीं हो सके। दमकल ने आग पर काबू पाया और सर्च आपरेशन चलाकर दोनों के जली हुई हालत में शव बाहर निकाले।
क्रोनोलॉजी
18 मई 2025 : विश्वास नगर इलाके में अवैध चार्जिंग स्टेशन में आग लगने से धुएं के कारण महिला की मौत।
25 मई 2025 : रामनगर में अवैध चार्जिंग स्टेशन में आग लगने से दो लोगों की मौत।
15 मई 2024 : शकरपुर कागज के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लगने से एक कर्मचारी की जलकर हुई मौत।
14 नवंबर 2023 : शकरपुर में स्कूटी चार्जिंग के दौरान पार्किंग में आग लगने दाे की मौत।


शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
मंडावली में खूनी खेल, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; मौत से मचा हड़कंप
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत