दिल दहला देने वाली घटना: किशोरी ने खुदकुशी से पहले काटी हाथ की नस
लखनऊ में बंथरा के हरौनी इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ज्योति ने 20 अक्तूबर को पहले हाथ की नस काट ली और फिर फंदा लगा लिया। उसकी बुधवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है।
ज्योति के परिजनों के मुताबिक, उसने हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। परिवार के जुड़े कुछ लोगों ने बताया कि 20 अक्तूबर को ज्योति का परिवार में किसी से झगड़ा हुआ था। इस पर नाराज होकर उसने हाथ की नस काट ली थी। परिजनों ने किसी तरह उसको समझा-बुझाकर शांत करा दिया था।
कुछ देर के बाद ज्योति ने कमरा बंद कर फंदा लगा लिया। घरवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसको फंदे से उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार रात ज्योति की एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई।
ज्योति ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है। पंचनामा भरने वाली महिला दरोगा नेहा यादव ने बताया कि परिजनों का कहना है कि ज्योति कुछ बीमार रहती थी। परिवार में पिता राजगीर दुर्विजय, मां, दो बड़े भाई और एक बड़ी बहन हैं।
जहर का शिकार हुए युवक की मौत
हसनगंज के डालीगंज हवेलिया कॉलोनी निवासी रौनक (23) की बुधवार इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके चार पड़ोसियों पर जहर देने का आरोप लगा था। इस मामले में उनकी मां माला गिहार ने हसनगंज थाने में केस भी दर्ज कराया था।
इंस्पेक्टर हसनगंज चितवन कुमार ने बताया कि 7 अक्तूबर की शाम रौनक भागते हुए घर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी रामू, सुशीला, लतले और ललिता ने उसे रंजिशन जहर पिला दिया था। उनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मां माला गिहरा ने पड़ोसियों के खिलाफ हसनगंज थाने में केस दर्ज कराया था।
उनका यह भी आरोप था कि घटना के बाद आरोपी रामू व लतले धमकियां भी दे रहे हैं। पुलिस का अपनी जांच में पता चला था कि दोनों परिवार झाड़-फूंक का काम करते हैं और दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। अस्पताल में भर्ती रौनक की बुधवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।
डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है। एसीपी महानगर विनीत कुमार ने बताया कि अब तक की गई जांच में इस बात का पता चला है कि रौनक ने प्रेम-प्रसंग के चलते खुद ही जहरीला पदार्थ खाया था। पुलिस का इस बात के साक्ष्य रौनक के मोबाइल फोन से भी मिले हैं। नामजद किए गए आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित