बड़नगर की घटना पर गरजे शिवसेना के अनुराग सोनार
मोहर्रम जुलूस में खतरनाक प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, प्रशासन दे जवाब
भोपाल/उज्जैन। उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान कथित रूप से क्रेन से एक वाहन को लटकाकर उसमें विस्फोटक/पटाखों का प्रदर्शन किए जाने की घटना पर शिवसेना युवासेना मध्यप्रदेश के राज्य प्रमुख अनुराग सोनार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
अनुराग सोनार ने कहा कि "धार्मिक आयोजनों की आड़ में कानून-व्यवस्था को चुनौती देना और आम जनता की जान जोखिम में डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि किसी ने कानून का उल्लंघन किया है, तो उसके विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।"
उन्होंने कहा कि यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न है। यदि सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार का खतरनाक प्रदर्शन हुआ, तो इसकी अनुमति किसने दी, सुरक्षा के क्या इंतज़ाम थे और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका क्या थी—इसकी उच्च स्तरीय जांच कर जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
अनुराग सोनार ने कहा कि "शिवसेना युवासेना मध्यप्रदेश कानून से ऊपर किसी को नहीं मानती। यदि दोषियों पर शीघ्र और कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में व्यापक जनआंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।"
उन्होंने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और कानून का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी प्रकार का संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।


बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर