फिल्म 'वेदा' की रिलीज पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं शरवरी वाघ
शरवरी वाघ एक के बाद एक सफल फिल्म से खुद को साबित कर रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री की नई फिल्म 'वेदा' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म की सफलता के लिए अभिनेत्री सिद्धिविनायक मंदिर में हाजिरी लगाने पहुंची हैं। एक महीने में शरवरी को दूसरी बार बप्पा के दरबार पहुंचते देखा गया है। इससे पहले वह 'मुंजा' की सफलता पर गणपति के दर्शन करने पहुंची थीं।
शरवरी वाघ पीले रंग के प्रिंटेड सलवार-सूट में खूब जंचीं। 'वेदा' अभिनेत्री ने इस दौरान बालों की पोनी बना रखी थी। साथ ही मैचिंग ईयरिंग से अपने लुक को पूरा किया। शरवरी वाघ ने लाइन में लगकर बप्पा के दर्शन किए और फिल्म 'वेदा' की सफलता का आशीर्वाद मांगा।
शरवरी वाघ ने बप्पा के दर्शन करने के बाद मंदिर में उपस्थित प्रशंसकों का भी दिल रखा। अभिनेत्री ने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं। इस दौरान पूरे समय उनके चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल थी, जिसने प्रशंसकों का ध्यान खासा आकर्षित किया।
'वेदा' में जॉन अब्राहम के साथ शरवरी वाघ भी जबर्दस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। फिल्म में वह एक राजस्थानी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपने उत्पीड़कों के खिलाफ लड़ने का फैसला करती है। 'वेदा' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। साथ ही शरवरी के प्रदर्शन को दर्शक खूब सराह रहे हैं।
'वेदा' में जॉन अब्राहम और शरवरी के अलावा अभिषेक बनर्जी, तमन्ना भाटिया और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में हैं। यह हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई है। वहीं, शरवरी की बात करें तो वह 'वेदा' से पहले 'मुंजा' और 'महाराज' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी हैं।
रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 36°C तक पहुंचने की संभावना
शिरडी में साईं बाबा और महादेव की एक साथ पूजा, भक्तों के लिए 13 हज़ार किलो साबूदाने की खिचड़ी
रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 दिन में 6 ट्रैक्टर जब्त
बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक
बिलासपुर में स्कूल के सामने छात्र का अपहरण, तीन गिरफ्तार
भारत मंडपम में आज एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का आगाज़, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: हफ्ते के पहले दिन क्या आपको मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
गहने बनवाने का सबसे सही समय! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट