गौतम गंभीर के हेड कोच बनने पर शाहिद अफरीदी का आया सामने रिएक्शन
बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय दिग्गज ओपनर गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया है। गंभीर श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से अपना कार्यभार संभालेंगे। गंभीर के हेड कोच बनने के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का रिएक्शन सामने आया है। अफरीदी ने गंभीर के कोच बनाने के फैसले को सकारात्मक बताया और कहा कि उनके लिए अपनी नई भूमिका में छाप छोड़ने का अच्छा मौका है।
Shahid Afridi ने Gautam Gambhir के कोच बनने के बाद क्या कहा?
दरअसल, टी20 विश्व कप 2007 और 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे गौतम गंभीर अब टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे। गंभीर के कोच बनने के बाद शाहिद अफरीदी ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा कि मेरे हिसाब से उनके (गौतम गंभीर) लिए बड़ा मौका है। अब ये उनपर निर्भर करता है कि वो इस मौके को किस तरह से भुनाते हैं। कभी-कभार उनका इंटरव्यू सुनने को मिल जाता है। वो काफी सकारत्मक बातें करते हैं।
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 की ट्रॉफी उठाई थी तो गंभीर इस विजेता टीम का हिस्सा थे। उन्होंने दोनों ही टूर्नामेंट के फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेली थी। टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में गौतम गंभीर ने 54 गेंदों पर 75 रन ठोके थे। वनडे विश्व कप 2011 के फाइनल में भारतीय दिग्गज ने 122 गेंदों पर 97 रन की मैच जड़ दिए थे।

भगवान श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व में सांदीपनि आश्रम का योगदान महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर दी बधाई
इच्छा मृत्यु को लेकर चर्चा में रहे हरीश राणा का निधन
मनी लॉन्ड्रिंग से 35,925 करोड़ की ‘आपराधिक आय’ का पता चला
संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का स्मारक बना राजनीति का केंद्र
जयशंकर के नेतृत्व में भारत की छवि मजबूत हुई
एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना, 11 जिलों तक पहुंचेगी हवाई सेवा
कैंसर काउंसलिंग सेन्टर का शुभारंभ
मनगवॉ को मिली नई पहचान: डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने किया मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट व रेजिडेंसी का उद्घाटन
आलमगंज में श्रीमद भागवत कथा में संतों व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति