जीबी रोड पर जबरन वसूली कर रही थीं सेक्स वर्कर
नई दिल्ली । कमला मार्केट में जीबी रोड पर सेक्स वर्कर का काम करने वाली तीन महिलाएं वहां से आने-जाने वाले लोगों को परेशान कर रही थीं। तभी गश्त पर निकले पुलिसवालों ने उन्हें मना कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों में महिला स्टाफ भी शामिल थीं। उन पर भी उन्होंने तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश की गई। पुलिसवालों ने किसी तरह खुद को बचाया और तीनों महिलाओं को पकड़ कर थाने लेकर आए। उसके बाद तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस स्टाफ जिसमें महिला स्टाफ भी थीं, जीटीबी रोड इलाके में गश्त पर पहुंचे। तीन सेक्स वर्कर वहां से आने-जाने वाले लोगों से जबरदस्ती पैसे वसूलने की कोशिश कर रही थीं। पुलिसवालों ने तीनों सेक्स वर्कर को लोगों को परेशान करने से मना किया और उनके खिलाफ कार्रवाई करने लगे। इसी बीच उन्होंने पुलिसकर्मियों पर तेल छिड़क दिया और आग लगाने की कोशिश की। लेकिन, पुलिसवालों ने उन्हें काबू कर लिया, फिर थाने लाने के बाद तीनों महिलाओं को कोर्ट के सामने पेश किया गया। उसके बाद तीनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा