कहीं पोल न खुल जाए: पत्नी ने बॉयफ्रेंड से कहा, मेरे पति का फोन चुरा लो
फतेहपुर बेरी: एक्स्ट्रा मैरिटल की कहानियां आपने सुनी होंगी. मगर ये कहानी जरा हटकर है. दिल्ली में एक महिला ने पति को धोखा देकर दूसरे मर्द से इश्क लड़ाया. मगर जल्द ही पति को इसकी भनक लग गई. पति ने बतौर सबूत पत्नी की उसके बॉयफ्रेंड संग कुछ तस्वीर मोबाइल पर सेव कर ली थीं. पत्नी को जब इसका पता चला तो उसने आशिक के साथ मिलकर पति का मोबाइल स्नैच करने का प्लान बनाया.
फिर बॉयफ्रेंड से पति का फोन छिनवा भी दिया. वो तस्वीरों को डिलीट करना चाहती थी. पति ने इसकी तहरीर पुलिस को दी कि उसका मोबाइल किसी ने छीन लिया है. पुलिस ने जल्द ही स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया. फिर पत्नी की करतूत का खुलासा हुआ.
मामला फतेहपुरबेरी थाना इलाके का है. पुलिस ने 10 किलोमीटर के क्षेत्र में लगे 70 कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसके बाद पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड अंकित गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने छिपने के लिए पुरानी दिल्ली इलाके के एक होटल में कमरा किराये पर लिया था. आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त स्कूटी, छीना हुआ मोबाइल और घटना के दौरान आरोपी द्वारा पहनी गई नीली टी-शर्ट बरामद हुई है.
स्नैचर ने उगला राज
पुलिस ने बताया- फतेहपुर बेरी में ओल्ड यूके पेंट फैक्टरी, मेन मार्केट रोड, सुल्तानपुर के पास मोबाइल फोन छीनने की घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल 19 जून को मिली थी. फतेहपुरबेरी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश शर्मा, एटीओ इंस्पेक्टर आदित्य मलिक, एसआई नसीब सिंह और एसआई सचिन पंवार की टीम ने जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान अंकित गहलोत ने खुलासा किया कि पीड़ित की पत्नी के उसके साथ अवैध संबंध थे. पत्नी और प्रेमी की अंतरंग तस्वीरें उसके पति के मोबाइल में थी. तस्वीरों को मिटाने के लिए पत्नी ने पति का फोन छिनवाने की साजिश रची. उसने आरोपी को पति के दैनिक मार्ग और ऑफिस टाइमिंग की जानकारी दी थी.

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने