तारीख और स्थान के अनुसार करें ड्रेस का चयन
फैशन की बात हो तो हर कोई ट्रेंड के हिसाब से चलना चाहता है और एक्टर-एक्ट्रेसेस की तरह आउटफिट को कॉपी करने का भी काफी क्रेज देखने को मिलता है. ऐसे में बात अगर डेट पर जाने की हो तो हर कोई एक्साइटेड रहता है और लड़कियां अपनी ड्रेस के डिजाइन को चुनने में काफी परेशान हो जाती हैं, क्योंकि परफेक्ट लुक पाने की बात करें तो मार्केट में आउटफिट्स डिजाइन की भरमार है. स्टाइलिश कैसे दिखा जा सकता है. इसके लिए सजेशनंस की भी कोई कमी नहीं है और इसलिए काफी कन्फ्यूजन भी हो जाती है. एक्साइटमेंट में या किसी के सजेशन पर आंखमूंदकर भरोसा करके ड्रेस खरीद लेना या फिर कॉपी कर लेना सही नहीं होता है. दरअसल सही लुक न होने पर आप अनकंफर्टेबल हो जाते हैं और डेट का मजा किरकिरा हो सकता है.
अपनी बॉडी और स्किन टोन का ध्यान रखें
एक सही ड्रेस चुनने के लिए जरूरी है कि आप अपने बॉडी टाइप को जानें. इसके लिए वेस्ट, चेस्ट, हिप आदि की माप लें ताकि आप जान पाएं कि आपकी बॉडी पियर शेप है, एप्पल शेप, ऑवरग्लास. इस तरह से आप एक ड्रेस ले पाएंगी. वैसे तो फैशन में एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरना चाहिए, लेकिन बात अगर डेट जैसे मौके पर परफेक्ट लुक पाने की हो तो बॉडी टाइप के साथ ही स्किन टोन को ध्यान में रखते हुए कलर्स का चुनाव करना चाहिए.
मौसम का ध्यान रखें
डेट के लिए ड्रेस चुनते वक्त सिर्फ स्टाइल देखना काफी नहीं है, बल्कि यह भी देखें कि मौसम का मिजाज कैसा है. आप दिन में डेट पर जा रहे हैं या फिर रात का मौसम है. इससे आप एक स्टाइलिश और कंफर्टेबल आउटफिट का चुनाव कर पाएंगी. अमूमन दिन के मुकाबले रात के समय मौसम थोड़ा ठंडा हो सकता है.
आरामदायक और स्टाइलिश आउटफिट का चुनाव
ड्रेस का चुनाव करते वक्त यह भी ध्यान में रखने की जरूरत है कि वेन्यू क्या है. इससे आप अंदाजा लगा पाएंगी कि आपको उस प्लेस के हिसाब से कैसी ड्रेस पहननी होगी. जैसे अगर कैजुअल डेट है तो फॉर्मल ड्रेस चुनी जा सकती है.
वेन्यू के अनुसार एक्सेसरीज
परफेक्ट लुक तभी मिलता है जब आप ड्रेस के साथ सही एक्सेसरीज चुनती हैं. इसलिए ईयररिंग से लेकर नोजपिन, एंक्लेट और सैंडल तक हर चीज का चुनाव अपनी ड्रेस और वेन्यू के हिसाब से करें, नहीं तो आपको काफी ज्यादा उलझन हो सकती है.
इस सबसे जरूरी बात का रखें ध्यान
डेट है तो एक्साइटमेंट होना लाजिमी है और यही कोशिश की जाती है कि पार्टनर की पसंद का कुछ पहना जाए, लेकिन सबसे जरूरी है कि आप अपना कंफर्ट देखें. आपको क्या पसंद है आप किस तरह की ड्रेस, फुटवियर और एक्सेसरीज में कंफर्टेबल महसूस करती हैं यह सबसे जरूरी है. तभी आप पूरी तरह से कॉन्फिडेंट रह पाएंगी जो स्टाइलिश दिखने के लिए सबसे ज्यादा इंपोर्टेंट होता है.
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा