दिल्ली में लाल किले की सुरक्षा बढ़ाई
नई दिल्ली । आगामी 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले पर 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। इससे पहले दिल्ली के सभी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस की नजर हर जगह है चाहे सिक्योरिटी पॉइंट्स पर जवानों की तैनाती हो, गाड़ियों की चेकिंग हो या ड्रोन से नजर रखना। पुलिस यहां हर कोने पर सुरक्षा का खास ध्यान रख रही है। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक ऐसा ऐप बनाया है जो सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इस ऐप का नाम ई परीक्षण है और यह दिल्ली पुलिस के लिए ही बनाया गया है। इसका इस्तेमाल पब्लिक नहीं बल्कि पुलिस वाले ही इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए दिल्ली के लाल किले के आस-पास रहने वाले लोगों की जानकारी का सत्यापन होगा।
नॉर्थ डीसीपी मनोज मीणा ने बताया कि इस ऐप को इसी साल लॉन्च किया है और यह 15 अगस्त, 26 जनवरी जैसे मौकों पर काफी कारगर साबित होगा क्योंकि अब तक पुलिस के जवानों को एक-एक करके नागरिकों का वेरिफिकेशन करना पड़ता था। अब इस ऐप में उनका डाटा फीड रहेगा जिससे लाल किले के आस-पास और लाल किला से जुड़े जितने भी लोग हैं उन सभी की जानकारी, उनका क्रिमिनल बैकग्राउंड और वह किस राज्य के हैं इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस के पास होगी। दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त से पहले ही सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए हैं और लोगों को यह हिदायत भी दी है कि वह ड्रोन न उड़ाएं, क्योंकि लाल किले के आस-पास अभी ड्रोन उड़ाना मना है ऐसा करने पर कानूनी एक्शन लिया जाएगा।
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद