ईरान तनाव के बीच सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, राज्यों को जारी एडवाइजरी
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और इजरायल-ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय से एक बड़ी जानकारी सामने आई है. मंत्रालय की तरफ से 28 फरवरी को देश के सभी राज्यों को जानकारी दी गई है थी कि इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किए जाने की संभावना है. इस जानकारी के साथ ही चेतावनी भी दी गई थी इस हमले के बाद भारत में भी हिंसा फैल सकती है|
सुरक्षा एजेंसियों को गृह मंत्रालय से निर्देश
प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र में राज्यों से अनुरोध किया गया कि वे उन “ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों” की पहचान करें, जो भड़काऊ भाषण देकर हिंसा को बढ़ावा दे सकते हैं. मंत्रालय की तरफ से सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे उपदेशकों की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखी जाए और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं|
कश्मीर में जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन
गौरतलब है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में हत्या कर दी गई है. इसके बाद से 2 मार्च को कश्मीर में बड़े प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी छाती पीटते हुए मातम मनाया. कश्मीर में स्थिति नित्रंयण में रहे इसलिए अधिकारियों ने मोबाइल इंटरनेट की स्पीड धीमी कर दी. कश्मीर में लगभग 15 लाख लिया मुसलमान रहते हैं, जो इन प्रदर्शनों में सक्रिय रहे|

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने