शनि ग्रह की कोई ठोस सतह ही नहीं
वाशिंगटन। अंतरिक्ष की दुनिया, जो अब तक रहस्य बनी हुई हैं, उसके तमाम तथ्य ढूंढे जा रहे हैं। अंतरिक्ष के अलग-अलग ग्रहों पर जीवन की तलाश में स्पेस एजेंसियां अपने मिशन भेज रही हैं।
इंसान अब धीरे-धीरे दूसरे ग्रहों पर भी अपने मिशन भेजकर वहां की जानकारियां इकट्ठी कर रहा है। चांद पर विज्ञान के कदम पहुंच चुके हैं और इसके वातावरण को लेकर रिसर्च जारी है। चलिए इसी बीच हम आपको अपने सोलर सिस्टम के ऐसे ग्रह के बारे में बताते हैं, जहां चलना-फिरना तो दूर, खड़े रहना भी नामुमकिन है। हमारे सोलर सिस्टम में सूर्य से छठें नंबर की दूरी पर मौजूद शनि ग्रह को ऐसा ग्रह कहा जाता है, जिसकी कोई ठोस सतह ही नहीं है। ये गैस के उस गोले की तरह है, जिसका कोई छोर नहीं मिलता।
यहां मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम की गैस और लिक्विड फॉर्म मौजूद है। ऐसे में अगर कोई यहां लैंड करने की कोशिश भी करेगा तो वो हज़ारों मील की गहराई में धंसता हुआ चला जाएगा। वो कहीं भी पांव नहीं टिका सकता है। जुपिटर की तरह ही सैटर्न भी है, जिसका बीच का हिस्सा यानि कोर सूरज की सतह से भी ज्यादा गर्म होता है। नासा के मुताबिक कोर का तापमान करीब-करीब 15 हज़ार डिग्री फारेनहाइट है। इतनी गहराई पर गर्मी और प्रेशर इतना ज्यादा होता है कि सबमरीन भी नहीं टिक सकती है।
गैस जाएंट माने जाने वाले इस ग्रह पर कोई जगह नहीं है, जहां कोई एयरक्राफ्ट या एस्ट्रोनॉट लैंड हो सके। बता दें कि आधुनिक युग में विज्ञान के कदम लगातार आगे ही बढ़ते जा रहे हैं। हम जिस धरती पर रहते हैं, उसके बारे में ही हमें तमाम रहस्य धीरे-धीरे पता चलते गए। इसकी सुंदरता और हरी-भरी वादियों में इंसान ने अपना घर बनाया और अब वो ऐसे और भी ग्रहों की तलाश में है।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान