मुलाकात रद्द होने पर भड़के संजय सिंह
नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने वाले थे, हालांकि जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें मिलने की इजाजत नहीं दी। मुलाकात रद्द होने पर संजय सिंह ने कहा कि पहले केजरीवाल से मुलाकात को लेकर टोकन जारी किया गया, और फिर रद्द कर दिया गया। आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने। कैसे तीन बार प्रचंड बहुमत से जीते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीजेपी सरकार जेल में हिटलरशाही से रखना चाहती है। तिहाड़ जेल को गैस चैंबर में तब्दील करना चाहती है। संजय सिंह ने कहा कि दो दिन पहले अरविंद केजरीवाल अपने वकीलों से मिले और संदेश भिजवाया कि विधायक अपने इलाके में जाएं और उनका ख्याल रखें, उन्होंने पूछा कि अब एक मुख्यमंत्री ये भी नहीं कह सकते ? अरविंद केजरीवाल की जांच बिठा दी गई है और कहा गया कि ऐसी बातें करेंगे तो परिवार से भी मुलाकात बंद हो जाएगी।अब वो अपने परिवार से मां बाप का हाल भी नहीं ले सकते ? अपने वकीलों से बात नहीं करेंगे तो कानूनी लड़ाई कैसे लड़ेंगे? संजय सिंह ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को मुफ्त सुविधाएं दी उनका ख्याल रखा इसकी सजा मिल रही है। सांसद ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल अपने वकीलों से मिलते हैं तो 8/10 पुलिस वाले घेर कर खड़े हो जाते हैं, जबकि कानून के मुताबिक अरविंद केजरीवाल और उनके वकील की बातें कोई सुन भी नहीं सकता। बीजेपी पर हमला करते हुए संजय सिंह ने कहा कि क्या तिहाड़ जेल को यातना सेल बनाना चाहते हैं ? किस बात की सजा देना चाहते हैं? लेकिन मोदी जी अरविंद केजरीवाल टूटेगा नहीं, दिल्ली की दो करोड़ जनता इसका जवाब आपसे लेगी, जेल का जवाब वोट से देंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने वाले थे, हालांकि जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों के चलते मिलने की इजाजत नहीं दी। हालांकि मुलाकात रद्द होने पर संजय सिंह ने कहा कि ये बहुत हास्यास्पद है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सांसद को पहले अरविंद केजरीवाल से मुलाकात को लेकर टोकन जारी किया गया, और फिर रद्द कर दिया गया आप सोच सकते हैं कि क्या हो रहा है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा