सचिन तेंदुलकर ने मुंबई में परिवार के साथ किया मतदान
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने मुंबई में आज सुबह अपने परिवार के साथ मतदान किया। 20 नवंबर को तेंदुलकर सुबह सवेरे पोलिंग बूथ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी वाइफ अंजलि और बेटी सारा नजर आई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
मतदान के बाद सचिन, अंजलि और सारा ने अपनी स्याही लगी उंगली भी दिखाईं। इसका वीडियो भी सामने आया है।
Sachin Tendulkar ने वोट डालने के बाद जनता से की खास अपील
दरअसल, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मुंबई के बांद्रा वेस्ट सेंटर पर वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर भी नजर आईं। सचिन को देखकर फैंस उनसे मिलने के लिए बेताब नजर आए।
मैं जो संदेश दे रहा हूं, वह है वोट देना। यह हमारी जिम्मेदारी है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे बाहर आकर वोट करें।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर चुनाव आयोग (इलेक्शन कमीशन) के 'नेशनल आइकन' हैं। सचिन तेंदुलकर के अलावा कई बॉलीवुड एक्टर्स और फिल्म निर्माताओ ने भी आज सुबह मुंबई में मतदान किया, जिसमें फरहान अख्तर और जोया अख्तर को भी बांद्रा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालते हुए जाते हुए देखा गया, जिसके बाद उन्होंने भी गर्व से अपनी स्याही लगी उंगलियां दिखाई।

तीसरे नंबर पर कौन खेलेगा, कप्तान ने किया खुलासा
PSL मैच के दौरान हुई वॉर्नर की तीखी प्रतिक्रिया
450 करोड़ से बढ़कर 16,500 करोड़ रुपये पहुंची टीम की कीमत
रविचंद्रन अश्विन के बयान पर भड़के योगराज सिंह
BJP पर हमला: ममता बनर्जी ने कहा, बिहार और उत्तर बंगाल के हिस्सों को अलग राज्य बनाने की तैयारी
सड़क किनारे नाटक करने वाले प्रकाश राज आज फिल्म इंडस्ट्री के बड़ा नाम
‘धुरंधर’ के लिए बढ़ी चुनौती, नई फिल्म का धमाकेदार आगाज
जंगल में कंकालनुमा शव ने मचाई सनसनी, शहडोल में महिला की आधी लाश बरामद
मलयालम सिनेमा को लगा बड़ा झटका, ई.ए. राजेंद्रन नहीं रहे
सोशल मीडिया पर दोनों बहनों ने जताया पापा के लिए प्यार