रोहित ने बनाया टॉस हारने का रिकार्ड
दुबई । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम टॉस हारने का एक अनचाहा रिकार्ड बना है। रोहित पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी टॉस हार गये थे ये लागातर 12 वीं बार है जब रोहित टॉस हारे हैं। इस प्रकार का रिकार्ड कोई अन्य कप्तान नहीं तोड़ना चाहेगा। साल 2023 वनडे वर्ल्ड से लेकर ये अब तक लगातार 12वां ऐसा एकदिवसीय मुकाबला था, जिसमें भारतीय टीम टॉस जीतने में विफल रही है।
भारत से पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड नीदरलैंड्स की टीम के नाम था। नीदरलैंड्स टीम मार्च 2011 से लेकर अगस्त 2013 तक लगातार 11 एकदिवसीय मैचों में टॉस हारी थी। वहीं अब रोहित टॉस हारने के मामले में नंबर एक पर पहुंच गये हैं। पाक के खिलाफ भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के साथ उतरी। भारतीय टीम ने अपना पहला बांग्लादेश के खिलाफ जीता था । इस प्रकर अब उसे नॉकआउट में पहुंचने केवल एक जीत चाहिये है। वहीं पाक पहले मुकाबले में हारी थी। ऐसे में अब एक और हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश