दिल्ली में सम्मानित हुए रीवा के युवा कवि सिद्धार्थ श्रीवास्तव
इंदौर/ पन्ना सोभा सोनी: किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने इंदौर के सपना-संगीता रोड पर अपने तीसरे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। यह शुभारंभ मदर्स डे के शुभ अवसर पर किया गया, जिसमें हरि कृष्णा ग्रुप के फाउंडर व मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री घनश्याम ढोलकिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। मदर्स डे को खास अंदाज में मनाने के लिए, किसना ने माताओं की सुंदरता और शक्ति को समर्पित एक खास ज्वेलरी कलेक्शन पेश किया है। इस अवसर पर डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर 100% तक की छूट भी दी जा रही है, जो प्यार भरा एक अनमोल तोहफा देने का सही अवसर है।
हरि कृष्णा ग्रुप के फाउंडर व मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा, "मध्यप्रदेश में हमारी मौजूदगी सफलतापूर्वक और लगातार बढ़ रही है। इंदौर में हमारे तीसरे और एम.पी. में आठवें शोरूम की शुरुआत हमारे ग्राहकों के विश्वास और प्रेम का प्रतीक है। यह हमारे विज़न 'हर घर किसना' के अनुरूप है, जहां हमारा लक्ष्य है कि हम भारत का सबसे तेजी से बढ़ने वाला ज्वेलरी ब्रांड बनें और हर महिला का डायमंड ज्वेलरी पहनने का सपना साकार करें।"
श्री पराग शाह, डायरेक्टर, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, ने कहा, "इंदौर का फैशन लगातार विकसित हो रहा है, और किसना को गर्व है कि हम इस ट्रेंडी और जीवंत माहौल का हिस्सा हैं। मदर्स डे पर हुआ यह लॉन्च हमारे लिए बेहद खास है, क्योंकि यह महिलाओं की उस शक्ति और गरिमा का उत्सव है, जिनका किसना प्रतिनिधित्व करता है। हमारा एक्सक्लूसिव शोरूम एक ऐसा खास ज्वेलरी अनुभव देता है जहां हर एक ज्वेलरी पीस प्यार, परंपरा और सदाबहार स्टाइल की कहानी कहता है।"
किसना के एक्सक्लूसिव शोरूम के फ्रैंचाइज़ी पार्टनर, राजीव टुटेजा, अर्पित टुटेजा और सात्विक टुटेजा ने कहा, "यह साझेदारी हमारे लिए ही नहीं, बल्कि इंदौर के सभी ज्वेलरी प्रेमियों के लिए एक रोमांचक कदम है। किसना की बेहतरीन गुणवत्ता और शिल्पकला के साथ हमें पूरा विश्वास है कि हम शहर के ज्वेलरी सेक्टर में एक भरोसेमंद नाम बनकर उभरेंगे।" समाज को वापस देने की किसना की प्रतिबद्धता के अनुरूप, लॉन्च इवेंट के दौरान रक्तदान शिविर और जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण अभियान भी आयोजित किया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई