दिल्ली हाईकोर्ट से इशरत जहां को राहत: 25 साल से रह रही संपत्ति पर ध्वस्तीकरण नोटिस पर लगी अंतरिम रोक
दिल्ली हाईकोर्ट ने ओखला के बाटला हाउस की एक महिला के संपत्ति के ध्वस्तीकरण के डीडीए के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दिया है. जस्टिस एच वैद्यनाथन शंकर की वेकेशन बेंच ने डीडीए को नोटिस जारी कर तीन हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.
याचिकाकर्ता महिला इशरत जहां विधवा है और वो पिछले 25 सालों से बाटला हाउस में रह रही है. याचिका में कहा गया है कि डीडीए ने 26 मई को इशरत जहां की संपत्ति समेत कई संपत्तियों को गिराने का नोटिस दिया है. याचिका में डीडीए के नोटिस को निरस्त करने की मांग की गई है.
सुनवाई के दौरान डीडीए ने कहा कि वो अपने जवाब में इस बात जिक्र करेगा कि बाटला हाउस इलाके में याचिकाकर्ता की संपत्ति समेत निशानदेही की गई दूसरी संपत्तियों की भी जानकारी देगा. डीडीए ने कहा कि उसका नोटिस सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के तहत किया गया है, जिसमें कहा गया है कि जो संपत्तियां पीएम-उदय योजना में शामिल नहीं हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. हालांकि याचिकाकर्ता इशरत जहां ने कहा है कि उसकी संपत्ति पीएम-उदय योजना में शामिल है.
बता दें कि हाईकोर्ट ने 30 मई को बाटला हाउस के खीजर बाबा कॉलोनी के 115 संपत्तियों के निवासियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दिया थी. जस्टिस सचिन दत्ता की बेंच ने उत्तरप्रदेश के सिंचाई विभाग को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था. इसके पहले हाईकोर्ट ने जंगपुरा के मद्रासी कैंप की झुग्गियों को हटाने का आदेश दिया था जिसके बाद वहां से झुग्गियों को हटाया गया.


शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में नकली पनीर का कारोबार, खाद्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप