सीसीएसयू में ऑनर्स कोर्स में बढ़े पंजीकरण
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में चल रही पंजीकरण प्रक्रिया में इस वर्ष ऑनर्स कोर्स में भी अच्छी संख्या में पंजीकरण हुए हैं। छात्रों का रुझान ऑनर्स की ओर बढ़ गया है, क्योंकि दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलावा भी अब सीसीएसयू में ऑनर्स करने का छात्रों के पास विकल्प है।
सीसीएसयू परिसर में 17 ऑनर्स कोर्स चल रहे हैं। इनमें एडमिशन मेरिट से होंगे। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून है। सीसीएसयू के परिक्षेत्र में आने वाले जिलों मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर के कॉलेजों में बीए-बीएससी-बीकॉम के अलावा सेल्फ फाइनेंस में 50 से ज्यादा कोर्स संचालित हैं। पिछले कई वर्षों से छात्र-छात्राएं ऑनर्स कोर्सों में एडमिशन लेने को वरीयता दे रहे हैं। सीसीएसयू में पहले ऑनर्स कोर्स नहीं थे
30 जून है यूजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि
सीसीएसयू परिसर और कॉलेजों में यूजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 जून है। अगर किसी ने फार्म में गलती है तो उसे एक जुलाई से लेकर छह जुलाई के बीच में सुधारा जा सकता है।
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में 13 मई 2025 से यूजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। इसमें बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी के रजिस्ट्रेशन शामिल नहीं हैं। इनके फार्म बाद में आएंगे।
सीसीएसयू के परिक्षेत्र में छह जिले आते हैं। इनमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत के कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में 50 से अधिक कोर्स हैं। इनमें एक लाख 30 हजार से अधिक सीटें हैं। अब तक साढ़े 64 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कर दिया है।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रमों, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण www.ccsuniversity.ac.in पर होंगे। रजिस्ट्रेशन करते समय छात्र-छात्राएं 10वीं और 12वीं की मार्कशीट के साथ आधार कार्ड एवं जरूरी कागजात का ब्योरा देंगे।
सीसीएसयू कैंपस में इन विषयों में हैं ऑनर्स कोर्स
बीए ऑनर्स अंग्रेजी, बीए ऑनर्स हिंदी, बीए ऑनर्स उर्दू, बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र, बीए ऑनर्स इतिहास, बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान, बीए ऑनर्स मनोविज्ञान, बीए ऑनर्स समाजशास्त्र, बीए भूगोल ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी बॉटनी ऑनर्स, बीएससी केमेस्ट्री ऑनर्स, बीएससी गणित ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स माइक्रोबॉयोलॉजी, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स, बीएससी ऑनर्स सांख्यिकी, बीएससी ऑनर्स जूलॉजी


नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन
उज्जैन के खड़े हनुमान जी का रहस्य! हजारों प्रतिमाओं का अध्ययन कर चुके पुरातत्वविद भी हुए हैरान
सक्ती में 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, शिवराज सिंह चौहान और सीएम साय करेंगे शुभारंभ