रांची से दिल्ली जा रही फ्लाइट बीच रास्ते हुई दुर्घटनाग्रस्त
झारखंड से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश हो गई, जिसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई. चतरा में क्रैश हुई एयर एंबुलेंस किस कंपनी की थी, कितनी कैपेसिटी है, किन वजहों से यह हादसा हुआ और क्या-क्या खासियत हैं. यहां जानते हैं.जानकारी के अनुसार, चतरा में क्रैश हुई एयर एंबुलेंस रेडबर्ड कंपनी की बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L मेडिकल चार्टर फ्लाइट थी. जिसे रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड ऑपरेट करती थी. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह केवल एक घंटे में ही करीब 465 से 520 किमी. की दूरी तय कर सकती है. इसके अलावा एक बार में करीब 3,000 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है|
कैसे हुआ हादसा?
फिलहाल, अभी हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ है. विमान जिस रूट से गुजर रहा था. वहां बारिश हो रही थी, जिसकी चपेट में एयर एंबुलेंस आ गई और हादसे का शिकार हो गई|
9 सीटर था विमान
दरअसल, इस विमान का इस्तेमाल पर्सनल यूज के लिए ही किया जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि कम लोगों के बैठने की जगह रहती है और समय की भी बचत होती है. यह विमान कुल 9 सीटर था. पहले इसका उपयोग सबसे ज्यादा प्राइवेट जेट के तौर पर किया जाता था, लेकिन अब वर्तमान में एयर एंबुलेंस के रूप में सबसे ज्यादा यूज हो रहा|
अन्य विमानों की अपेक्षा काफी सस्ता
यह विमान अन्य की अपेक्षा थोड़ा सस्ता भी पड़ता है. इसके साथ ही इसमें डबल टर्बोप्रॉप है. यानी कि विमान में सिस्टम ज्यादा हैं, लेकिन खर्च कम. यह बहुत सुरक्षित भी माना जाता है. सबसे बड़ी खासियत है कि इसे आप कहीं भी लैंड करा सकते हैं, किसी प्रकार के रनवे की जरूरत नहीं पड़ती है. ऐसे में यह सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और इस्तेमाल होता है|

राजीव गांधी के नाम पर बनी यूनिवर्सिटी में बदलाव की चर्चा तेज, कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव
मध्य प्रदेश की राजनीति में दिलचस्प संवाद, उषा ठाकुर बोलीं- आप हमारे बड़े भाई हैं
वाराणसी में बुलडोजर कार्रवाई का अगला चरण शुरू, प्रशासन ने 6 मस्जिदों को लेकर बढ़ाई तैयारी
निर्वाचन आयोग हुआ सख्त, फर्जी मतदान मामले में विदेशी नागरिकों की भूमिका की होगी जांच
पश्चिम बंगाल में आरक्षण सर्टिफिकेट को लेकर नया विवाद, शुभेंदु बोले- होगी निष्पक्ष जांच
हंतावायरस संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ी, यात्रियों के क्वारंटीन होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच भारत-UAE सहयोग मजबूत, विशेषज्ञ बोले- भविष्य पर पड़ेगा असर
अमेरिकी जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद अदाणी केस चर्चा में, अब न्याय विभाग के फैसले का इंतजार
विदिशा की सड़क पर ड्रामा: चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला
कम काम के दिनों से तनाव और थकान में आ सकती है कमी