रमजान की शुरुआत, मस्जिदों में नमाज और दुआओं की गूंज
लखनऊ|आज पहला रोजा है। शहर में इबादत और रौनक का माहौल है। बुधवार को रमजान उल मुबारक का चांद नजर आते ही सभी ने एक दूसरे को मुबारक बात दी। चांद दिखाई देने की पुष्टि होते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई। ऐशबाग ईदगाह स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से चांद देखने की व्यवस्था की गई। वहां सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद के साथ शहर के तमाम लोगों ने चांद का दीदार किया। चांद दिखाई देने की जैसे ही मौलाना खालिद रशीद ने पुष्टि की वैसे ही मौजूद लोगों में खुशी का माहौल बन गया। सभी ने एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। कुछ ही देर में सोशल मीडिया के माध्यम से उनका यह संदेश पूरे शहर में फैल गया। जिसके बाद देर रात तक लोगों में एक दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा।
जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
शिया समुदाय के लिए हेल्पलाइन : मजलिसे उलेमा ए हिंद की ओर से शिया समुदाय के लिए विशेष हेल्पलाइन शुरू की है। इससमें रोजा, नमाज, जकात आदि से जुड़े सवाल व्हाट्सएप से भेजने व कॉल न करने की अपील की गई है। पुरुषों के लिए मौलाना रजा हैदर जैदी (9833028596) और महिलाओं के लिए आलिमा जहरा नकवी (17390026883) से संपर्क किया जा सकता है।सुन्नी समुदाय के लिए हेल्पलाइन : इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया, ईदगाह की ओर से भी हेल्पलाइन शुरू की गई है। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि रोजा, नमाज, जकात और सहरी-इफ्तार से जुड़े मसाइल जानना जरूरी है। नंबर 9415023970, 9335929670, 9415102947, 7007705774, 9140427677 पर उलमा सवालों के जवाब देंगे।
मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू
चांद की तस्दीक के साथ ही शहर की मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हो गया। नमाजियों की कतारें देर रात तक लगी रहीं और कुरआन की तिलावत के साथ रमजान की शुरुआत हुई। ईदगाह की जामा मस्जिद में नमाजियों की काफी भीड़ रही। नमायियों के लिए यहां टेंट तक लगाना पड़ा। सुन्नी धर्म गुरू मौलाना खालिद रशीद ने यहां तरावीह की नमाज अदा कराई। इस मौके पर उन्होंने रमजान को सब्र, तकवा और इंसानियत का महीना बताते हुए लोगों से अमन-चैन बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।इसके अलावा शहर की मस्जिद नदवुल उलमा, मस्जिद दरगाह शाह मीना शाह, मस्जिद उमर, बिल्लौजपुरा, मस्जिद इब्राहीमी बिल्लौजपुरा, मस्जिद कच्चा हाता, मस्जिद धनिया मैरी मौलवीगंज, मस्जिद तकिया वाली बिल्लौजपुरा, मस्जिद फूल कटोरा घासमंडी ठाकुरगंज, मस्जिद सुबहानिया, पाटानाला चौक, शादाब कॉलोनी, कल्याणपुर स्थित मस्जिद अबू बक्र, जामा मस्जिद मलेसेमऊ गोमती नगर, मस्जिद ईदगाह मलेसेमऊ गोमती नगर समेत सुन्नी समुदाय की सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
मौलाना खालिद रशीद बोले-रक्तदान और इंजेक्शन से नहीं टूटता रोजा
सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद ने स्पष्ट किया कि रोजे की हालत में रक्तदान करने या इंजेक्शन लगवाने से रोजा नहीं टूटता। उन्होंने कहा कि रमजान का असली पैगाम इंसानियत, भाईचारा और जरूरतमंदों की मदद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रमजान को अमन और शांति के साथ मनाएं, गरीबों और कमजोर तबकों की सहायता करें तथा समाज में सौहार्द बनाए रखें।

H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात
उमर अब्दुल्ला बोले- बदला हुआ कश्मीर दिखाएं, इम्तियाज ने कश्मीरियों के समर्थन का किया वादा
क्या विराट कोहली और ट्रेविस हेड के रिश्ते बिगड़ गए? ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने दिया जवाब
ऑटो चालक पर हमले से इलाके में सनसनी, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी
भारी बारिश बनी रेलवे के लिए चुनौती, सोमनाथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा विवाद के बीच अभिजीत दीपके बीमार, आंदोलन जारी रखने का ऐलान
राहुल गांधी की अहम प्रेस वार्ता आज, पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे
अंडों के दाम में उछाल, सावन से पहले रिटेल बाजार में ₹9 प्रति पीस तक पहुंची कीमत