रामनवमी मेला-अयोध्या में एक्टिव हुआ कंट्रोल रूम
अयोध्या । रामनवमी मेले के लिए नया घाट पुलिस चौकी के पीछे कन्ट्रोल रूम पूर्ण रूप से स्थापित और सक्रिय हो गया है। यहां पर अधिकारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगायी गयी है, जिसमें पुलिस विभाग और सिविल विभाग के अधिकारी/सहायक तैनात किये गये हैं। साथ ही साथ जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में भी मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, विद्युत विभाग आदि विभाग के अधिकारियों द्वारा भी अपने अपने विभाग से संबंधित ड्यूटी लगायी गयी है। इसमें मंडलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बेहतर समन्वय से रामनवमी के पर्व को सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिये गये हैं।
मेला नियंत्रण कक्ष के नम्बर 05278-232043, 232044, 232046, 232047, 9120989195, 9454402642 पर कोई भी व्यक्ति जानकारी का आदान प्रदान कर सकता है। इसके अलावा सम्बंधित अधिकारियों को अपने-अपने जोन/सेक्टर क्षेत्र का पूर्व में ही भ्रमण करके वस्तुस्थिति से अवगत होने तथा जोनल प्रभारी/सेक्टर प्रभारी आपस में सामंजस्य बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं। घाट जोन, नागेश्वरनाथ जोन, हनुमानगढ़ी मंदिर जोन, कनक भवन मंदिर जोन, के लिए मजिस्ट्रेटों और अन्य अधिकारियों को रामनवमी के मद्देनजर पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान