राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी फिर करेंगे एकसाथ में काम
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत है’ को लेकर सुर्खियों में हैं। मनोज बाजपेयी एक बार फिर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के साथ काम कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी पहले भी सत्या, शूल और कौन जैसी यादगार फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है।
इन फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता था बल्कि मनोज बाजपेयी के करियर को भी नई ऊंचाइयां दी थीं। अब जब यह जोड़ी फिर से एक नए जॉनर में हाथ आजमाने जा रही है, तो फैंस में जबरदस्त उत्साह है। राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फिल्म की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इस बार वह और मनोज बाजपेयी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं एक ऐसा जॉनर जिसे दोनों ही पहली बार एक्सप्लोर करेंगे। फिल्म का टाइटल पुलिस स्टेशन में भूत है रखा गया है और इसकी टैगलाइन है“आप मरे हुए को नहीं मार सकते।” यह नाम और टैगलाइन ही फिल्म की अनोखी थीम को बयां कर रही है। डायरेक्टर ने फिल्म के कॉन्सेप्ट पर भी रोशनी डाली है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर जब लोग डरते हैं तो पुलिस के पास भागते हैं, लेकिन जब खुद पुलिस डर जाए, तो वो किसके पास जाएगी?
फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस स्टेशन पर आधारित है जो भूतों से भरा हुआ है। यहां पुलिसवाले एक गैंग ऑफ घोस्ट्स से डरते हैं और यही डर, कहानी में डरावने और मजेदार मोड़ लाता है। राम गोपाल वर्मा ने यह भी कहा कि उन्होंने अब तक हॉरर, गैंगस्टर, पॉलिटिकल ड्रामा, रोमांस, थ्रिलर और एडवेंचर जैसी सभी विधाओं में फिल्में बनाई हैं, लेकिन हॉरर कॉमेडी में यह उनका पहला अनुभव होगा। पुलिस स्टेशन में भूत है एक ऐसी फिल्म होगी जो दर्शकों को हंसाएगी भी और डराएगी भी।

वृंदावन में विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे
चिप की दुनिया में भारत का नया मिशन, चीन को चुनौती देने की रणनीति तैयार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट से निकले बड़े फैसले, अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, किसानों को राहत
बिलासपुर रेंज में अपराधियों के खिलाफ बड़ा कदम, नई नीति से पुलिस रहेगी हर समय अलर्ट
क्रूड में तेजी से बढ़ी चिंता, महंगे ईंधन का असर दिख सकता है बाजार में
महाकुंभ की तर्ज पर सिंहस्थ की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक
कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल
हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, छोटी घरेलू अनबन को नहीं माना मानसिक क्रूरता
मुनाफे में जबरदस्त उछाल, अदाणी पावर की Q1 कमाई में 42% की बढ़ोतरी
श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती, जिम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका